Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Bharat Jodo Yatra: बनिहाल में रूकी भारत जोड़ो यात्रा, कांग्रेस ने सुरक्षा में कमी का लगाया आरोप

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस पार्टी का कहना है कि जब तक भारत जोड़ो यात्रा को सुरक्षा नहीं मिलती तब तक इस आगे बढ़ाना खतरे से खाली नहीं है.

bharat-jodo-yatra

कांग्रेस नेता राहुल गांधी

Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा जम्मू कश्मीर के बनिहाल में रोक दी गई है. राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली जा रही इस यात्रा को लेकर कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि यात्रा में सुरक्षा नहीं मिल रही है, जिस कारण इसे रोक दिया गया है.

कांग्रेस पार्टी का कहना है कि जब तक भारत जोड़ो यात्रा को सुरक्षा नहीं मिलती तब तक इस आगे बढ़ाना खतरे से खाली नहीं है. भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल का कहना है कि यात्रा की सुरक्षा में चूक हुई है. हमें किसी तरह की कोई सुरक्षा नहीं मिल रही है. जिस कारण हम राहुल गांधी को और आगे नहीं जाने दे सकते.

इसके अलावा उनका यह भी कहना है कि राहुल गांधी अगर आगे जाना भी चाहते हैं, तो भी हम उन्हें आगे नहीं जाने देंगे. केसी वेणुगोपाल का कहना है कि वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों को यहां पर आना चाहिए. यात्रा में पिछले 15 मिनट में सुरक्षा में भारी चूक हुई है.

बनिहाल में यात्रा के रुकने पर बोले राहुल गांधी

जम्मू कश्मीर के बनिहाल में भारत जोड़ो यात्रा के रुकने पर राहुल गांधी ने कहा है कि, आज यात्रा के दौरान पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गई. टनल से निकलने के बाद पुलिसकर्मी नहीं दिखे. मेरे सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि हम और नहीं चल सकते. मुझे अपनी यात्रा रोकनी पड़ी, बाकी लोग यात्रा कर रहे थे. भीड़ को काबू करना प्रशासन की जिम्मेदारी है.

बनिहाल में राहुल को मिला उमर अब्दुल्ला का साथ

भारत जोड़ो यात्रा को आज रामबन से अनंतनाग तक जाना था. आज सुबह 9 बजे भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत हुई थी. लेकिन यात्रा के बनिहाल में पहुंचते ही इसे रोक दिया गया. बनिहाल में नेशनल कांफ्रेंस के नेता और जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए. यात्रा के आगे बढ़ने पर कांग्रेस का कहना है कि जब तक यात्रा को सुरक्षा नहीं मिलेगी, यह आगे नहीं जाएगी.

इसे भी पढ़ें: UP News: फतेहपुर के ईसीआई चर्च में 90 हिंदुओं के सामूहिक धर्मांतरण का मामला आया सामने, 67 के खिलाफ मुकदमा

दिल्ली जम्मू-कश्मीर की आवाज नहीं सुनता

भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने से पहले उमर अब्दुल्ला का कहना है कि उन्हें देश की छवि की ज्यादा चिंता है और यही इस यात्रा में शामिल होने की वजह है. उमर अब्दुल्ला ने कहा, “हम किसी व्यक्ति की छवि के लिए नहीं, बल्कि देश की छवि के लिए इसमें शामिल हुए हैं.” वहीं जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि दिल्ली जम्मू-कश्मीर की आवाज नहीं सुनता है. हमारी आवाज दबाई जाती है.

अब्दुल्ला ने कहा कि राहुल गांधी कश्मीरी पंडित परिवार से आते हैं. हम उनका स्वागत करते हैं. उन्होंने इस बात का दावा भी किया कि अगर जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराया जाए तो बीजेपी को पता चल जाएगा कि वह यहां लोकप्रिय नहीं है. यहां के लोग उनके साथ नहीं हैं. इसके अलावा उन्होंने यहां तक कह डाला कि बीजेपी वाले डरपोक और बुजदिल हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital