Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पेटीएम के मुख्य परिचालन अधिकारी भावेश गुप्ता ने दिया इस्तीफा

पत्र में गुप्ता ने बताया कि उनका त्यागपत्र 31 मई के कामकाजी समय के बाद प्रभावी होगा.

Paytm

PAYTM: डिजिटल भुगतान और वित्तीय सेवा फर्म पेटीएम के सीओओ और अध्यक्ष भावेश गुप्ता ने 4 मई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, कंपनी ने स्टॉक नियामक फाइलिंग के माध्यम से सूचित किया है.
पत्र में गुप्ता ने बताया कि उनका त्यागपत्र 31 मई के कामकाजी समय के बाद प्रभावी होगा. हालाकि उन्होंने कहा कि वह सीईओ कार्यालय में सलाहकार के रूप में अपनी क्षमता से कंपनी का समर्थन करना जारी रखेंगे.

राकेश सिंह को पेटीएम मनी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया

नेतृत्व संरचना में बदलाव के तहत, फिनटेक फर्म पेटीएम ने राकेश सिंह को पेटीएम मनी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है. कंपनी ने वरुण श्रीधर, जो पेटीएम मनी का नेतृत्व कर रहे थे, को पेटीएम सर्विसेज के सीईओ के रूप में स्थानांतरित कर दिया है – जो म्यूचुअल फंड और अन्य धन प्रबंधन उत्पादों के वितरण में काम करता है.

फर्म ने एक नियामक फाइलिंग में कहा, “कंपनी ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और उन्हें 31 मई, 2024 को व्यावसायिक समय के बाद कंपनी की सेवाओं से मुक्त कर दिया जाएगा.”

यह खबर कंपनी द्वारा वित्त वर्ष 2024 की मार्च तिमाही के नतीजों की घोषणा करने से कुछ दिन पहले आई है. इससे ये उम्मीद लगाया जा सकता है कि इसकी सहयोगी फर्म – पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) पर नियामक के प्रतिबंधों के बाद तिमाही नतीजे अच्छे नहीं हो सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital