Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अंदर बेटा करता था रेप तो बाप बन गया पहरेदार, लड़की को किडनैप कर 6 दिनों तक की दरिंदगी

Bhojpur Rape Case: बिहार के भोजपुर जिले के धनगाई गांव में किशोरी को टॉयलेट जाने के बहाने हथियार दिखाकर अगवा कर 6 दिनों तक बंधक बनाकर दुष्कर्म किया गया. आरोपी मिथुन चौधरी ने रोजाना अत्याचार किया, जबकि पिता मनजी चौधरी ने पहरेदारी की और ताला लगाकर रखा; 25 जनवरी को पीड़िता भागकर घर पहुंची.

आशुतोष पाण्डेय/आरा: बिहार के भोजपुर जिले के धनगाई गांव से एक बेहद शर्मनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. हथियार के बल पर एक किशोरी को अगवा कर छह दिनों तक बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया. आरोप है कि आरोपी मिथुन चौधरी ने किशोरी को अपने घर में कैद रखा और रोजाना उसके साथ रेप किया. इतना ही नहीं, उसके पिता मनजी चौधरी ने भी बेटे की पहरेदारी की और घर में ताला लगाकर रखा. वहीं 25 जनवरी को किशोरी किसी तरह भागकर घर पहुंची, जिसके बाद मामला (Bhojpur Rape Case) सामने आया.

जानिए घटना का पूरा विवरण

बता दें कि 19 जनवरी की शाम किशोरी टॉयलेट करने खेत की ओर गई थी. लौटते समय आरोपी मिथुन चौधरी ने उसे बंदूक की नोंक पर उसे पकड़ लिया और मुंह बांधकर अपने घर ले गया. वहां छह दिनों तक रोजाना दुष्कर्म किया. किशोरी ने तहरीर में कहा कि इस घटना में आरोपी के पिता मनजी चौधरी ने भी उसका साथ दिया. वह घर के बाहर पहरा देते थे और ताला लगाकर रखते थे ताकि किशोरी भाग न सके. वहीं 25 जनवरी को किशोरी किसी तरह चंगुल से निकलकर घर पहुंची. उसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

मामले पर पुलिस ने क्या बताया?

किशोरी की तहरीर पर जगदीशपुर थाने में मिथुन चौधरी और उसके पिता मनजी चौधरी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है. वहीं थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने बताया कि किशोरी की मेडिकल जांच कराई जा रही है और कोर्ट में उसका बयान दर्ज कराया जाएगा. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. दोनों पिता-बेटा घटना के बाद फिलहाल फरार हैं.

पूर्व विधायक ने लगाई न्याय की गुहार

यह भी बताते चलें कि जगदीशपुर के पूर्व विधायक दिनेश ने घटना की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि यह(Bhojpur Rape Case) बेहद शर्मनाक और अमानवीय घटना है. साथ ही उन्होंने पुलिस से आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है. यही नहीं पूर्व विधायक ने यह भी कहा कि अगर मामले में कोई भी ढील दी जाती है तो वे खुद दोषियों की गिरफ्तारी के लिए आंदोलन करेंगे. उन्होंने सरकार और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपील की है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital