Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Shivraj Singh Chouhan: सड़क दुर्घटना देख CM शिवराज ने रुकवाया अपना काफिला, गाड़ी से उतर घायलों को पहुंचवाया अस्पताल

MP NEWS: मुख्यमंत्री ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाने का निर्देश दिया. उनके अस्पताल जाने के बाद ही सीएम अपने कार्यक्रम के लिए रवाना हुए.

Shivraj singh chouhan

गाड़ी से उतर कर घायलों की मदद करने जाते CM शिवराज सिंह चौहान

Bhopal Road Accident: देश में सड़क दुर्घटनाओं की रफ्तार थम नहीं रही है. आए दिन देश के विभिन्न हिस्सों से किसी न किसी दुर्घटना की खबर आती रहती है. मध्य प्रदेश में भी आज कई लोग सड़क दुर्घटनाओं का शिकार हुए. भोपाल में वीआईपी रोड पर जहां एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. वहीं राजगढ़ जिले में भी एक तेज रफ्तार कार हादसे का शिकार हो गई.

सीएम शिवराज ने रोका अपना काफिला

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शनिवार को गुफा मंदिर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे. जब उनका काफिला वीआईपी रोड से गुजर रहा था, उसी दौरान उन्होंने सड़क दुर्घटना को देखकर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपनी गाड़ी रुकवाई और उतरते हुए घायलों की मदद की. मुख्यमंत्री ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाने का निर्देश दिया. उनके अस्पताल जाने के बाद ही सीएम कार्यक्रम के लिए गुफा मंदिर रवाना हुए.

खड़े ट्रक में घुसी कार

मध्य प्रदेश के ही राजगढ़ में आज एक भीषण कार एक्सीडेंट हो गया. मामले में बताया जा रहा है कि कार की गति इतनी तेज थी कि सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराने के बाद उसके परखच्चे उड़ गए. वहीं कार में सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. राजगढ़ के पचोर थाना क्षेत्र में बिलापुरा के पाल नेशनल हाईवे पर यह हादसा हुआ है. सुबह चार बजे हुए इस हादसे में कार चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

इसे भी पढ़ें: NCP नेता जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग, हिंदू देवी देवताओं को लेकर दिया था विवादित बयान

महाकाल के दर्शन करने जा रहे थे

बताया जा रहा है कि कार में सवार लोग श्योपुर से उज्जैन महाकाल के दर्शन करने जा रहे थे. इसी दौरान ड्राइवर को अचानक से नींद की झपकी आ गई, जिससे कार पर उसका नियंत्रण नहीं रहा. हादसे में मरने वालों के नाम अमित शर्मा, दीपक शर्मा और ड्राइवर सुनील यादव है. हादसे में घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital