Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

G20 Summit 2023: बीस्ट की सवारी, सीक्रेट कमांडो और सुइट में स्पेशल लिफ्ट, बाइडेन की खातिरदारी के लिए खास तैयारी

जी20 की बैठक में भाग लेने आने वाले राष्ट्राध्यक्षों में से बाइडेन का काफिला काफी स्पेशल और बड़ा है. उनकी सुरक्षा के लिए भी खास इंतजाम है.

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन

G20 Summit 2023: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन 9-10 सितंबर को नई दिल्ली में होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन के लिए शुक्रवार शाम को भारत आने वाले हैं. जी20 समिट के लिए दिल्ली में हर तरह की तैयारी पूरी कर ली गई है. सुरक्षा व्यवस्था तो ऐसी की गई है कि कोई परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा. बाइडेन 14वीं मंजिल पर बने दो बेडरूम वाले प्रेसिडेंशियल सुइट (ITC Maurya) में ठहरेंगे. वो एयरपोर्ट से उतरने के बाद सीधे 7 लोककल्याण मार्ग जाएंगे जहां पीएम मोदी (Narendra Modi) से मुलाकात होगी.

ग्रैंड प्रेसिडेंशियल सूइट चाणक्य में रुकेंगे बाइडेन

बता दें कि जी20 की बैठक में भाग लेने आने वाले राष्ट्राध्यक्षों में से बाइडेन का काफिला काफी स्पेशल और बड़ा है. उनकी सुरक्षा के लिए भी खास इंतजाम है. बाइडेन आईटीसी मौर्य शेरेटन का ग्रैंड प्रेसिडेंशियल सूइट चाणक्य में रुकेंगे. उनके लिए खास तरह की लिफ्ट भी लगाई गई है. जानकारी के मुताबिक, बाइडेन के काफिले में करीब 60 गाड़ियां होंगी. सभी गाड़ियों को अमेरिका से लाया गया है. बता दें कि अमेरिका में गाड़िया लेप्ट हैंड से चलाई जाती हैं लिहाजा स्पेशल परमिशन दी गई है.

साल 2021 में अमेरिका के राष्ट्रपति बनने वाले जो बाइडेन की यह पहली भारत यात्रा है. शुक्रवार शाम को बाइडेन दिल्ली लैंड कर जाएंगे. उनकी सुरक्षा टीम और भारतीय कर्मी दुनिया के सबसे प्रभावशाली नेताओं में से एक को सुरक्षित रखने के लिए तैयार हैं. आइए एक नजर डालते हैं कि दिल्ली दौरे के दौरान बिडेन की सुरक्षा कैसी होगी. उनके रहने के लिए होटल में क्या इंतजाम किया गया है?

‘द बीस्ट’ में घूमेंगे बाइडेन

बाइडेन को उनकी अपनी कार में दिल्ली के चारों ओर घुमाया जाएगा, जिसे व्यापक रूप से ‘द बीस्ट’ के नाम से जाना जाता है. द बीस्ट 2001 से अमेरिकी राष्ट्रपति की कार रही है जब जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने पद संभाला था. द इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, बिडेन की सेवा में तैनात वर्तमान मॉडल को अमेरिका में जनरल मोटर्स ने डिजाइन किया था.

खिड़कियों पर बुलेट प्रूफ़ शील्ड

बाइडेन के पहुंचने के पहले ही पूरे होटल की सुरक्षा सिक्योरिटी फोर्सेज ने अपने नियंत्रण में ले ली है. होटल के हर फ्लोर पर अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के एजेंट मौजूद रहेंगे. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, टीवी और होटेल के फ़ोन भी हटा दिए गए हैं. खिड़कियों पर बुलेट प्रूफ़ शील्ड लगा दी गई है. इसके साथ ही राष्ट्रपति ने आ जाने पर उनका अपना कुकिंग स्टाफ उनके लिए खाना बनाएगा .

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest