Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 13,000 से ज्यादा गिरफ्तार, करोड़ों की हवाला संपत्ति जब्त

पंजाब में नशा विरोधी अभियान के तहत अब तक 13,038 गिरफ्तारियां और 8,344 एफआईआर दर्ज हुईं. पुलिस ने भारी मात्रा में ड्रग्स, करोड़ों की हवाला मनी और तस्करों की संपत्तियां जब्त कीं.

DGP Gaurav Yadav

चंडीगढ़: पंजाब में चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. राज्य के डीजीपी गौरव यादव ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि पंजाब सरकार की ड्रग्स के खिलाफ कार्रवाई में अब तक 8,344 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 13,038 लोगों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है. इसमें 1,696 बड़े तस्कर भी शामिल हैं जिन्हें ‘बिग फिश’ माना जा रहा है.

शीली गोलियां व कैप्सूल किए गए बरामद

डीजीपी ने बताया कि अब तक 586 किलोग्राम हेरोइन, 14,000 किलोग्राम पोस्त भूसी, 247 किलोग्राम अफीम, 253 किलोग्राम गांजा, 2.5 किलोग्राम कोकीन और 25.7 लाख नशीली गोलियां व कैप्सूल बरामद किए गए हैं.

करोड़ों की हवाला संपत्ति जब्त

इसके अलावा हवाला नेटवर्क पर भी बड़ा प्रहार किया गया है. पुलिस ने 48 हवाला ऑपरेटर्स को गिरफ्तार किया है और 10.76 करोड़ रुपये की हवाला मनी जब्त की गई है. नशा तस्करी से जुड़ी 147 संपत्तियों को फ्रीज़ भी किया गया है.

डीजीपी गौरव यादव ने कही ये बात

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि यह अभियान सिर्फ कार्रवाई तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसके जरिए पूरे नेटवर्क को खत्म करने की रणनीति पर काम हो रहा है. पुलिस न केवल नशा बेचने वालों को पकड़ रही है, बल्कि उनके आर्थिक स्रोतों पर भी प्रहार कर रही है.

सरकार अब नशा कारोबार के खिलाफ अपना रही सख्त रवैया

पंजाब सरकार और पुलिस की यह मुहिम राज्य को नशामुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है. हालांकि चुनौतियाँ अभी भी बनी हुई हैं, लेकिन पुलिस की इस कार्रवाई ने यह संकेत जरूर दिया है कि सरकार अब नशा कारोबार के खिलाफ सख्त रवैया अपना चुकी है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital