Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

भूषण स्टील फर्जीवाड़ा मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार

जांच एजेंसी के सूत्र के मुताबिक यह करीब 56,000 करोड़ के कथित तौर पर बैंक लोन धोखाधड़ी का मामला है.

ED raid

सांकेतिक तस्वीर

भूषण स्टील फर्जीवाड़ा मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है. जांच एजेंसी ईडी की टीम ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. जांच एजेंसी के सूत्र के मुताबिक यह करीब 56,000 करोड़ के कथित तौर पर बैंक लोन धोखाधड़ी का मामला है.

जांच एजेंसी के द्वारा गिरफ्तार आरोपियों का नाम प्रमुख तौर पर इस प्रकार से है —

1. अजय मित्तल
2. अर्चना मित्तल (नीरज सिंघल की बहन )
3. नितिन जौहरी (पूर्व सीएफओ )
4 . प्रेम तिवारी (पूर्व वाइस प्रेसिडेंट )
5. प्रेम अग्रवाल (पूर्व वाइस प्रेसिडेंट )

56 हजार करोड़ का फर्जीवाड़ा

मिली जानकारी के अनुसार, मामला करीब 56 हजार करोड़ रुपये के बैंक लोन धोखाधड़ी का है. शुरुआती जांच में केंद्रीय जांच एजेंसी एसएफआईओ के द्वारा आरोपपत्र दाखिल किया गया था. लेकिन इसके बाद मामले को ईडी द्वारा ले लिया लिया गया है. वहीं अब मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में जांच की जा रही है. मामले में जांच एजेंसी द्वारा कंपनी के एमडी नीरज सिंघल सहित उसके कई सहयोगियों के खिलाफ भी जांच की जा रही है.

मामले की शुरुआती जांच के दौरान इस बात की जानकारी सामने आई थी कंपनी के एमडी और उसके सहयोगियों द्वारा कई शैल कंपनियों को बनाकर बैंक से लोन लिया गया. फिर उसी शैल कंपनियों में वह पैसा घूमता रहा और बाद में लोन वाले प्रोजेक्ट में घाटा दिखा दिया गया. ऐसे में बैंक से लोन के तौर पर ली गई रकम फर्जीवाड़े की भंट चढ़ गई.

इसे भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर में स्कूली बच्चे की पिटाई का वीडियो वायरल होने पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, इस तारीख को होगी सुनवाई

बैंक द्वारा शिकायत दर्ज करवाने के बाद मामले में SFIO और उसके बाद ईडी द्वारा केस ले लिया गया. बीते साल 13 अक्टूबर 2023 में दिल्ली, हरियाणा समेत कई जगहों पर मामले को लेकर छापेमारी की गई.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital