Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

मुजफ्फरनगर में स्कूली बच्चे की पिटाई का वीडियो वायरल होने पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, इस तारीख को होगी सुनवाई

Supreme Court of india: सुप्रीम कोर्ट ने मुजफ्फरनगर कांड जांच की निगरानी का जिम्मा कोर्ट ने सीनियर आईपीएस अफसर को देने का निर्देश दिया, जो कोर्ट को रिपोर्ट देंगे.

Muzaffarnagar School Assault Case
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Muzaffarnagar News: यूपी के मुजफ्फरनगर में स्कूली बच्चे की पिटाई के वायरल वीडियो के मामले में सुप्रीम कोर्ट 9 फरवरी को अगली सुनवाई करेगा। इस मामले की सुनवाई के दौरान पीड़ित पक्ष की ओर से पेश वकील ने कहा कि रिपोर्ट कल मिली है, उसका अध्ययन नहीं कर पाया हूं, लिहाजा समय दिया जाए। जिसके बाद कोर्ट ने समय दे दिया है।

उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से पेश वकील ने कोर्ट को बताया कि नया स्कूल बच्चे के लिए काफी दूर है। नजदीक कोई अच्छा स्कूल नहीं है। वहीं, पीड़ित पक्ष के वकील ने भी माना कि आस—पास कोई अच्छा स्कूल नहीं है। कोर्ट ने कहा कि अगर कोई पक्ष सलाह देना चाहता है तो वह अगली सुनवाई में दे सकता है।

यह भी पढ़िए: अवैध खनन मामले में साहिबगंज DC और CM के प्रेस सलाहकार पिंटू को समन, कैबिनेट का ED को पत्र– FIR में है अस्पष्टता

पिछली सुनवाई में यूपी सरकार ने कोर्ट को बताया था कि बच्चे ने सीबीएसई माध्यम के स्कूल में एडमिशन की मांग की है। पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने घटना पर चिंता जाहिर करते हुए यूपी पुलिस की जांच और FIR दर्ज करने में देरी पर सवाल उठाया था। कोर्ट ने जांच की निगरानी सीनियर आईपीएस अफसर को देने का निर्देश दिया था, जो कोर्ट को रिपोर्ट देंगे।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital