Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप महादेव पर ईड़ी की बड़ी कार्रवाई, जब्त किए 5 करोड़ रुपये, कई फिल्मी हस्तियों से तार जुड़े होने का शक

ED Action on Mahadev APP: छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक होटल से करीब 3.12 करोड़ रुपये नकद मिले. यह रुपये होटल की पार्किंग में खड़ी कार से बरामद किए गए.

ED Action on Mahadev APP: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 से पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कल महादेव एप पर शिकंजा कसते हुए पांच करोड़ रुपये नकद जब्त किए. ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप महादेव से जुड़ा यह मामला काफी हाई प्रोफाइल बताया जा रहा है. सूत्रों के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक होटल से करीब 3.12 करोड़ रुपये नकद मिले. यह रुपये होटल की पार्किंग में खड़ी कार से बरामद किए गए. इसके अलावा भिलाई में भी एक घर से भी करीब 1.8 करोड़ रुपये कैश बरामद किए गए. बताया जा रहा है कि इस रकम को UAE से भेजा गया था. इस मामले में बॉलीवुड के कई सितारे ईडी के निशाने पर हैं. इसमें सोनाक्षी सिन्हा, रश्मिका मंधाना, सारा अली खान, रणबीर कपूर, कपिल शर्मा और हुमा कुरैशी समेत कई मशहूर हस्तियां शामिल हैं.

UAE से जुड़े हैं तार

ED के मुताबिक ये पैसे चुनावों के लिये महादेव एप के प्रोमोटर की तरफ से दुबई से कुरियर के माध्यम से भेजे जा रहे थे. उन्होंने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को भी पकड़ा गया है, जिस पर इस पैसे को लेकर कूरियर के रूप में काम करने का आरोप है. वहीं यह भी आरोप है कि यह व्यक्ति पैसे पहुंचाने के लिए यूएई से भारत आया था. महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े इस मामले में जांच और कार्रवाई धन शोधन रोधी कानून के तहत की जा रही है.

इस बात की भी खबर आ रही है कि ईडी ने इस मामले से जुड़े बैंक में जमा 10 रुपये भी करोड़ फ़्रीज किये हैं. वहीं इस मामले में छत्तीसगढ़ सरकार के कुछ सरकारी अधिकारियों की भूमिका पर भी ईडी को शक है.

बन चुका है चुनावी मुद्दा

‘छत्तीसगढ़ में सात और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होना है. राज्य में कांग्रेस की सत्ता है और वह इसकी आलोचना कर रहा है. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में महादेव बैटिंग ऐप से जुड़ा यह मामला एक बड़ा मुद्दा बन चुका है.

इसे भी पढ़ें: Delhi Pollution: गैस चैम्बर बनी दिल्ली, चारों तरफ धुंध ही धुंध, पांचवीं तक के सभी स्कूल दो दिन बंद

बता दें कि सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल ऐप के प्रमोटर हैं. सट्टे की लत दोनों को पास ले आई. दोनों ने दुबई जाकर एक शेख और पाकिस्तानी पार्टनर के साथ मिलकर महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप लॉन्च किया. इस एप में अंडरवर्ल्ड का पैसा लगे होने का भी शक है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital