Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Big Success For India: डॉ. शेफाली जुनेजा को चुना गया ICAO का वाइस प्रेसीडेंट, 68 साल बाद भारत के हिस्से में आई ये सफलता

अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन ने वाइस प्रेसीडेंट के नाम का ऐलान कर दिया है. भारत की प्रतिनिधि डॉ. शेफाली जुनेजा को संगठन ने वाइस प्रेसीडेंट चुना है. ये भारत के लिए गर्व की बात है.

डॉ. शेफाली जुनेजा को चुना गया ICAO का वाइस प्रेसीडेंट

अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन ने वाइस प्रेसीडेंट के नाम का ऐलान कर दिया है. भारत की प्रतिनिधि डॉ. शेफाली जुनेजा को संगठन ने वाइस प्रेसीडेंट चुना है. ये भारत के लिए गर्व की बात है. ऐसा मौका 68 सालों बाद आया है जब किसी भारतीय को ICAO का वाइस प्रेसीडेंट बनाया गया है.

भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली महिला हैं शैफाली जुनेजा

शेफाली जुनेजा आईसीएओ में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली पहली महिला हैं. भारतीय राजस्व सेवा (आयकर कैडर) के 1992 बैच की अधिकारी शेफाली जुनेजा आईसीएओ में शामिल होने से पहले नागरिक उड्डयन मंत्रालय (एमओसीए) में संयुक्त सचिव के रूप में कार्य कर रही थीं.

यह भी पढ़ें- अमेरिकी संसद में पीएम मोदी ने सुनाई कविता, तालियों की गड़गड़ाहट और मोदी-मोदी के नारों से गूंजी US पार्लियामेंट

2019 से आईसीएओ की परिषद में भारत के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत थीं

पिछले साल सितंबर में, जुनेजा को आईसीएओ की विमानन सुरक्षा समिति (एएससी) के अध्यक्ष के रूप में चुना गया था और 12 साल के अंतराल के बाद किसी भारतीय को इस पद का कार्यभार सौंपा गया था. जुनेजा 2019 से आईसीएओ की परिषद में भारत के प्रतिनिधि के रूप में कार्यरत थीं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital