Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘सवालों की लंबी लिस्ट…’, पहली बार सदन के दंगल में उतरने से पहले क्या बोलीं मैथिली ठाकुर?

बिहार विधानसभा के बजट सत्र में अलीनगर से विधायक बनीं मैथिली ठाकुर पहली बार कार्यवाही में शामिल हुईं. सबसे युवा MLA मैथिली ने कहा, युवाओं से जुड़े सवालों के साथ पूरी तैयारी करके सदन पहुंची हूं. जानिए भारत एक्सप्रेस के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में क्या बोलीं मैथिली?

रिपोर्ट-आशुतोष 


Bihar Youngest MLA Maithili Thakur: बिहार विधानसभा में सोमवार को बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है. इस दौरान सभी सदस्य सदन की ओर कूच करते दिखाई दिए. इसमें सबसे ज्यादा ध्यान भारत की सुप्रसिद्ध लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने खींचा. दरअसल अलीनगर विधानसभा सीट से चुनाव जीतकर विधायक बनीं मैथिली बिहार की सबसे यंगेस्ट एमएलए हैं, जोकि लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं.

इस दौरान सदन पहुंचने से पहले उन्होंने भारत एक्सप्रेस संवाददाता आशुतोष कुमार से खास बातचीत की. उन्होंने बताया कि इस बार वो पूरी तैयारी कर सदन पहुंची है जिसमें युवाओ के बहुत से मुद्दे है.

सदन पहुंचने से पहले क्या बोलीं मैथिली?

सदन पहुंचने से पहले भारत एक्सप्रेस के संवाददाता से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि इस बार वह पहली विधानसभा की कार्यवाही देखने जा रहीं हैं. अपने क्षेत्र के मुद्दों को परफॉर्म भी करने जा रही हैं. शपथ के बाद आज दूसरी बार विधानसभा में एंट्री करने पर काफ़ी अच्छा लग रहा है.

युवाओं को लेकर विशेष ध्यान

इस बातचीत के दौरान मैथिली ने कहा कि युवाओं को प्रतिनिधित्व दिलाने के लिए मैं सदन पहुंची हूं उनसे जुड़े सभी मुद्दों को सदन में जरूर रखूंगी. वह खुद युवा हैं और युवाओं को ध्यान में रखते हुए उन्होंने काफ़ी प्रश्न भी तैयार किए हैं जो वह विधानसभा में पूछने जा रही हैं.

यह भी पढ़ें: महंगी रिंग, ब्रांडेड बैग और पाउंड्स की बरसात…निकला सब फर्जी! दिल्ली पुलिस ने पकड़ा इंटरनेशनल साइबर ठगों का खतरनाक गैंग

बिहार की सबसे यंगेस्ट एमएलए

बताते चलें कि बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी को पहली Gen Z विधायक मिली है. यह विधायक कोई और नहीं बल्कि लोकप्रिय लोक गायिका मैथिली ठाकुर हैं. जोकि अलीनगर सीट पर बड़ा उलटफेर करते हुए निर्वाचित हुई हैं. बता दें कि बीजेपी की 25 साल की मैथिली ठाकुर ने पहली बार चुनाव लड़ते हुए आरजेडी के दिग्गज नेता बिनोद मिश्रा को 11,700 से ज्यादा वोटों से हराया था.

बिहार विधानसभा में बजट सत्र की शुरुआत

बिहार विधानसभा में सोमवार को बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है. महीने भर चलने वाले इस बजट सत्र के पहले दिन राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि कानून का राज और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, जो ‘न्याय के साथ विकास’ हासिल करने की दिशा में काम कर रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital