Bharat Express DD Free Dish

फाइनल हो गया..! सम्राट चौधरी कैबिनेट में 32 मंत्री लेंगे शपथ, जानिए सभी के नाम

Samrat Choudhary Cabinet Expansion Final List: काफी लंबे चले कयासों के बाद अब बिहार में सम्राट चौधरी मंत्रीमंडल विस्तार की फाइनल लिस्ट सामने आ गए हैं. इसमें तय हुआ है कि कुल 32 मंत्री आज शपथ लेगें. इसमें बीजेपी के 15, JDU के 13, LJP(R) के दो और HAM, RLM के एक-एक नेता को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी.

Bihar Samrat Choudhary Cabinet Expansion Final List

AI Photo

Samrat Choudhary Cabinet Expansion Final List: बिहार की सियासत में पिछले कई दिनों से चल रहे कयासों और सस्पेंस के दौर पर आखिरकार पूरी तरह से विराम लग गया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार की फाइनल लिस्ट सामने आ गई है. आज होने वाले इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में कुल 32 विधायकों को मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी.

एनडीए गठबंधन के सभी प्रमुख दलों को इस नए मंत्रिमंडल में सम्मानजनक हिस्सेदारी दी गई है. इस सूची के सामने आने के साथ ही यह भी स्पष्ट हो गया है कि आगामी राजनीतिक चुनौतियों को देखते हुए कैबिनेट में अनुभव और युवा जोश का शानदार संतुलन बनाने की कोशिश की गई है.

किसके खाते में कितने मंत्री?

सामने आई फाइनल सूची के मुताबिक, इस महा-विस्तार में सबसे बड़ा हिस्सा भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पास है, जिसके 15 विधायक मंत्री बनेंगे. वहीं, सत्ता की अहम साझीदार जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कोटे से 13 चेहरों को कैबिनेट में शामिल किया गया है, जिसमें नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का नाम सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना हुआ है. इसके अलावा, चिराग पासवान की लोजपा (रामविलास) से 2, जीतन राम मांझी की ‘हम’ (HAM) से 1 और उपेंद्र कुशवाहा की ‘आरएलएम’ (RLM) से 1 नेता को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है.

भारतीय जनता पार्टी (BJP) कोटे से 15 मंत्री (BJP Samrat Choudhary Cabinet List)

  1. विजय कुमार सिन्हा
  2. दिलीप जायसवाल
  3. राम कृपाल यादव
  4. नीतीश मिश्रा
  5. मिथलेश तिवारी
  6. केदार गुप्ता
  7. रमा निषाद
  8. प्रमोद चंद्रवंशी
  9. लखिन्द्र पासवान
  10. संजय टाइगर
  11. ईं. कुमार शैलेन्द्र
  12. रामचंद्र प्रसाद
  13. नंदकिशोर राम
  14. श्रेयसी सिंह
  15. अरुण शंकर प्रसाद

जनता दल यूनाइटेड (JDU) कोटे से 13 मंत्री (JDU Samrat Choudhary Cabinet List)

  1. श्रवण कुमार
  2. अशोक चौधरी
  3. लेसी सिंह
  4. मदन सहनी
  5. जमा खां
  6. सुनील कुमार
  7. शीला मंडल
  8. रत्नेश सदा
  9. बुलो मंडल
  10. भगवान सिंह कुशवाहा
  11. दामोदर रावत
  12. निशांत कुमार
  13. स्वेता गुप्ता

लोजपा (रामविलास) कोटे से 2 मंत्री (LJPR Samrat Choudhary Cabinet List)

  1. संजय पासवान
  2. संजय सिंह

हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा कोटे से 1 मंत्री (HAM Samrat Choudhary Cabinet List)

  1. संतोष सुमन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा कोटे से 1 मंत्री (RML Samrat Choudhary Cabinet List)

  1. दीपक प्रसाद

विभागों को लेकर कयासों का बाजार गर्म (Samrat Choudhary Ministers)

मंत्रियों के नामों की सूची फाइनल होने के साथ ही अब बिहार के सियासी गलियारों में मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर कयासों का बाजार बेहद गर्म हो गया है. सबसे बड़ा सवाल यह है कि गृह, वित्त, स्वास्थ्य, पथ निर्माण और शिक्षा जैसे भारी-भरकम विभाग किस पार्टी के खाते में जाएंगे. क्या नई व्यवस्था में बीजेपी मलाईदार विभागों पर अपना दावा मजबूत करेगी या फिर विभागों के आवंटन में जेडीयू का पुराना दबदबा बरकरार रहेगा?

ये भी पढ़ें: नई सरकार का ब्लूप्रिंट तैयार! कोलकाता में आज अमित शाह करेंगे बैक-टू-बैक बैठकें, क्या है BJP आलाकमान का मास्टरप्लान?

इसके अलावा, पहली बार सत्ता संभाल रहे निशांत कुमार को कौन सा महत्वपूर्ण मंत्रालय सौंपा जाता है, इस पर भी राजनीतिक पंडितों की खास नजरें टिकी हुई हैं. शपथ ग्रहण समारोह के संपन्न होने के तुरंत बाद ही विभागों के बंटवारे की अधिसूचना जारी होने की उम्मीद है, जिसके बाद ही स्थिति पूरी तरह से साफ हो पाएगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read