Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बिहार की सियासत में हलचल: आज पटना पहुंचेंगे अमित शाह, 7 मई को होगा ‘सम्राट’ सरकार का भव्य मंत्रिमंडल विस्तार

नई सरकार के गठन के बाद अब बिहार में मंत्रीमंडल विस्तार की चर्चा तेज हो गई है. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज पटना जा रहे हैं. माना जा रहा है इसमें मंत्रियों की फाइनल लिस्ट पर मुहर लग जाएगी. इसके बाद 7 मई को नए मंत्रीमंडल का शपथ गृहण समारोह होगा.

बिहार में नई सरकार के गठन के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार की घड़ियां बिल्कुल नजदीक आ गई हैं. सूबे की ‘सम्राट’ सरकार का बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार 7 मई को होने जा रहा है. इस भव्य कार्यक्रम की तैयारियों और मंत्रियों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज (बुधवार) पटना पहुंच रहे हैं. अमित शाह के इस अहम दौरे से पटना का सियासी पारा एक बार फिर से गरमा गया है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पटना पहुंचकर प्रदेश के शीर्ष नेताओं और कोर कमेटी के साथ एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक करेंगे. इस उच्चस्तरीय बैठक का मुख्य एजेंडा नई कैबिनेट में शामिल होने वाले चेहरों पर अंतिम फैसला लेना है.

तैयार होगी फाइनल लिस्ट

बुधवार को होने वाली इस मैराथन बैठक में ही मंत्रियों की फाइनल लिस्ट पर मुहर लगेगी. बैठक के बाद यह पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएगा कि 7 मई को किन-किन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई जाएगी. माना जा रहा है कि इस कैबिनेट विस्तार में क्षेत्रीय और जातीय समीकरणों को साधने पर केंद्रीय नेतृत्व का विशेष फोकस रहेगा.

गांधी मैदान में होगा शपथ ग्रहण

सम्राट सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार का यह कार्यक्रम बेहद ऐतिहासिक और भव्य होने वाला है. 7 मई को पटना के गांधी मैदान में नए मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं. इस समारोह की अहमियत और भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसमें शिरकत करने के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 मई को विशेष रूप से पटना पहुंच रहे हैं.

पीएम मोदी होंगे शामिल

प्रधानमंत्री मोदी की गरिमामयी मौजूदगी में गांधी मैदान के विशाल मंच पर सम्राट सरकार की नई कैबिनेट आकार लेगी. पीएम के आगमन और इस बड़े आयोजन को लेकर पूरे पटना में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए जा रहे हैं. पूरे शहर को बैनर और पोस्टरों से पाट दिया गया है.

ये भी पढ़ें: अनंत सिंह पर नया संकट, गोपालगंज में अश्लील डांस और हथियारों के प्रदर्शन ने बढ़ाई मुश्किलें, मामले में FIR दर्ज

मंत्रिमंडल की रेस में शामिल विधायकों के बीच जबरदस्त उत्साह और थोड़ी बेचैनी भी बनी हुई है. हर किसी की निगाहें अमित शाह के फैसले पर टिकी हैं कि नई सरकार के मंत्रिमंडल में किन युवा और नए चेहरों को मौका मिलता है और किन दिग्गजों पर पार्टी फिर से भरोसा जताती है. आज शाम तक बिहार की नई कैबिनेट की तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital