बिहार DGP और पूर्व DGP के एक साथ छुट्टी पर जाने से उठे बड़े सवाल
BPSSC Chairman Leave/आशुतोष: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) के अध्यक्ष और राज्य के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) के एस द्विवेदी अचानक लंबी छुट्टी पर जा रहे हैं. गृह विभाग द्वारा चालू वर्ष में ही 20 अप्रैल 2026 को उनकी सेवा का विस्तार करते हुए 68 वर्ष की आयु या अगले आदेश तक पद पर बने रहने की अधिसूचना जारी की गई थी. इसके बावजूद अचानक उनके छुट्टी पर जाने के फैसले ने प्रशासनिक गलियारों में सुगबुगाहट बढ़ा दी है.
यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है जब बिहार के वर्तमान डीजीपी विनय कुमार भी अचानक 20 दिन के छुट्टी यात्रा रियायत (LTC- Leave Travel Concession ) पर जा रहे हैं. उल्लेखनीय है कि डीजीपी विनय कुमार का दो साल का निर्धारित कार्यकाल 12 दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है. राज्य के दो सबसे शीर्ष और महत्वपूर्ण पुलिस प्रशासनिक पदों पर बैठे अधिकारियों का एक साथ अवकाश पर जाना चर्चा का केंद्र बना हुआ है.
अटकलों का बाजार गर्म
पुलिस महकमे और गृह विभाग के शीर्ष अधिकारियों के एक साथ छुट्टी पर जाने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं. डीजीपी के कार्यकाल समाप्ति के करीब होने और नए पुलिस प्रमुख के चयन की प्रक्रिया के बीच इन महत्वपूर्ण पदों से अधिकारियों की अनुपस्थिति को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं.
ये भी पढ़ें- तकनीक की गुलामी से आजादी: जानिए क्या है भारत का ‘डी-वेपनाइजिंग टेक्नोलॉजी’ प्लान और DPI मॉडल
अध्यक्ष और डीजीपी स्तर के अधिकारियों के छुट्टी पर जाने से आयोग की जारी बहाली प्रक्रियाओं और पुलिस मुख्यालय के नीतिगत निर्णयों की गति प्रभावित होने की संभावना है. फिलहाल गृह विभाग स्थिति पर नजर बनाए हुए है और वैकल्पिक प्रशासनिक व्यवस्था के तहत विभागीय कार्यों को सुचारू रखने का प्रयास किया जा रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





