जानिए कौन से पार्टी कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी?
Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में लंबे समय से NDA की सीट शेयरिंग को लेकर चर्चा चल रही है. अब इस पर विराम लग गया है. माना जा रहा है कि गठबंधन के सभी दलों के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति बन गई है. बीजेपी और जेडीयू दोनों ही पार्टी बराबर सीटों पर चुनाव लड़ेंगी. वहीं आरएलएम और हम को भी बराबर संख्या में सीटें मिली है. जबकि, चिराग पासवान की डिमांड भी पूरी नहीं हुई है. अब देखना होगा कि सभी अपने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कब करते हैं. नंबर तो तय हो गए हैं लेकिन इलाके और विधानसभा सीटों का अलॉटमेंट देखना दिलचस्प होगा.
पिछले कुछ दिनों से पटना से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौर चल रहा था. माना जा रहा था कि पूरी NDA चिराग पासवान को मनाने में लगी थी. हालांकि, सीट शेयरिंग का फार्मूला (Bihar Election NDA Seat sharing) सामने आना के साथ साफ हो गया है चिराग पासवान मान गए हैं.
एनडीए की फाइनल सीट शेयरिंग
- जेडीयू- 101
- बीजेपी- 101
- एलजेपी (आर)- 29
- आरएलएम – 06
- एचएएम – 06
धर्मेंद्र प्रधान ने की घोषणा
दिल्ली और पटना में सीट बंटवारे (Bihar Election NDA Seat sharing) को लेकर कई बैठकों का दौर चला, इसके बाद सीट शेयरिंग पर मुहर लगी है. भाजपा के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसकी घोषणा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा ‘एनडीए के साथियों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में सीटों का वितरण पूर्ण किया है’ जदयू 101, भाजपा 101, लोजपा (रामविलास) 29, राष्ट्रीय लोक मोर्चा छह और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा छह.
ये भी पढ़ें: बांग्लादेशी हिंदुओं को मोहम्मद यूनुस का साफ मैसेज, डोनाल्ड ट्रंप के साथ भारत पर निशाना
उन्होंने आगे लिखा कि एनडीए के सभी दलों के नेता और कार्यकर्ता साथी इसका हर्ष के साथ स्वागत करते हैं और नीतीश कुमार को प्रचंड बहुमत के साथ फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए संकल्पित एवं एकजुट हैं. बिहार है तैयार, फिर से एनडीए सरकार. जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने भी सोशल नेटवर्किंग साइट ‘एक्स’ पर इस जानकारी को शेयर किया है.
बिहार विधानसभा चुनाव शेड्यूल (Bihar Election 2025 Schedule)
बिहार विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा. मतगणना 14 नवंबर को होगी. इस चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और जनता दल (यूनाइटेड) (जदयू) के नेतृत्व वाले एनडीए और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के बीच माना जा रहा है. महागठबंधन एनडीए का नेतृत्व कर रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को सत्ता से बेदखल करने की कोशिश कर रहा है. हालांकि, बिहार की चुनावी जंग में प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने भी राज्य की सभी 243 सीटों पर दावा ठोक दिया है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




