Bharat Express DD Free Dish

Bihar Election 2025: अनंत सिह के जेल जाने के बाद मोकामा में ललन सिंह ने संभाला मोर्चा, 20 सालों का गढ़ बचाने की है चुनौती

कैबिनेट मंत्री ललन सिंह अनंत सिह की जीत सुनिश्चत करने के लिए पूरा ज़ोर लगा रहे है. वह मोकामा में लोगों से मिल रहे हैं और बाहुबली नेता को जिताने की अपील कर रहे हैं. इसी क्रम में उन्होंने पंडारक से मोकामा तक 30KM लंबा रोड शो भी किया.

Bihar Election 2025: केंद्रीय मंत्री और जदयू नेता राजीव रंजन उर्फ ​​लल्लन सिंह (Lalan Singh) आज मोकामा में NDA उम्मीदवार अनंत सिंह के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं. अनंत सिंह फिलहाल RJD नेता दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में गिरफ्तार होने के बाद बेउर जेल में बंद हैं.

30 अक्टूबर को जन सुराज पार्टी के कैंडिडेट पीयूष प्रियदर्शी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या (Dular Chand Yadav Murder) के बाद से मोकामा में राजनीतिक माहौल तनावपूर्ण है, जिससे विरोधी गुटों के बीच हिंसक झड़पें हुईं. JD(U) उम्मीदवार और इलाके के जाने-माने बाहुबली अनंत सिंह को शनिवार रात गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

पंडारक से मोकामा तक 30 किमी लंबा रोड शो किया

सांसद लल्लन सिंह मुंगेर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं जिसमें मोकामा भी शामिल है, अब इस इलाके में NDA के चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री मोकामा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और बाद में अनंत सिंह के लिए समर्थन जुटाने के लिए मोकामा नगर परिषद के तहत कई गांवों का दौरा भी करेंगे.

वहीं अनंत सिंह (Anant Singh) के जेल जाने पर ललन सिंह ने कहा कि इस घटना के पीछे षडयंत्र हुई है पुलिस जांच कर रही है.

ललन सिंह ने कहा,


अनंत सिंह के जेल जाने का चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ेग. ये घटना अपने आप नहीं हुई है. कई वीडियो सामने आए हैं. उसे देखने से साफ पता चलता है कि घटना के लिए षडयंत्र रचा गया था. पुलिस जांच कर रही है, मैं कहूंगा कि पुलिस सभी षडयंत्रकारियों का चेहरा सामने लाए.

कैबिनेट मंत्री ललन सिंह अनंत सिह की जीत सुनिश्चत करने के लिए पूरा ज़ोर लगा रहे है. वह मोकामा में लोगों से मिल रहे हैं और बाहुबली नेता को जिताने की अपील कर रहे हैं. इसी क्रम में उन्होंने पंडारक से मोकामा तक 30KM लंबा रोड शो भी किया.

मोकामा में लगातार 20 सालों से अनंत राज

“छोटे सरकार” के रूप में पहचाने जाने वाले अनंत सिंह पिछले लगभग दो दशकों से मोकामा की राजनीति पर हावी रहे हैं. 2005 से पहली बार चुनाव जीतने के बाद अनंत सिंह लगातार पांच बार विधानसभा सीट जीत चुके हैं. 2020 में उन्होंने RJD के टिकट पर चुनाव जीता था, लेकिन बाद में उन्हें दोषी ठहराया गया और अयोग्य घोषित कर दिया गया. उनकी पत्नी नीलम देवी ने 2022 में हुए उपचुनाव में जीत हासिल की थी. इससे पहले 2015 में अनंत सिंह ने जेल में रहते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीता था.

बता दें कि मोकामा में 6 नवंबर को पहले ही चरण में वोटिंग होनी है और नियम के मुताबिक 48 घंटे पहले ही प्रचार बंद कर दिया जाता है. इसलिए ललन सिंह के पास सीमित समय है.


ये भी पढ़ें:‘महाठगबंधन’ में न नेता और न नीति…, गृह मंत्री अमित शाह का विपक्ष पर करारा हमला, कहा- 14 नवंबर को हो जाएगा सूपड़ा साफ


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read