Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

5 लाख करोड़ के निवेश का लक्ष्य… जानिए क्या है बिहार सरकार का यह नया प्लान?

बिहार में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहली बार तिरंगा फहराया और प्रदेशवासियों को संबोधित किया.

देशभर में आजादी का जश्न पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. बिहार की राजधानी पटना में भी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर खास आयोजन किया गया. गांधी मैदान में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पहली बार स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान तिरंगा फहराया. इससे पहले उन्होंने लोक सेवक आवास में झंडोत्तोलन किया.

गांधी मैदान पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने परेड की सलामी ली और वंदे मातरम के गान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई. तिरंगा फहराने के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता को संबोधित किया. अपने भाषण में उन्होंने बिहार के विकास, गांवों की स्थिति, महिला सुरक्षा, शिक्षा, उद्योग और रोजगार को लेकर सरकार की योजनाओं और आने वाले समय के लक्ष्यों की जानकारी दी.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि स्वतंत्रता सिर्फ अपने अधिकारों को समझने का नाम नहीं है, बल्कि इसके साथ जिम्मेदारियां भी जुड़ी हैं. उन्होंने बिहार की बड़ी ग्रामीण आबादी का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य की करीब 85 फीसदी आबादी गांवों में रहती है. ऐसे में बिहार को आगे बढ़ाने के लिए गांवों का विकास बेहद जरूरी है.

उन्होंने बताया कि ग्रामीण इलाकों में लोगों की समस्याओं को सीधे सुनने और उनके समाधान की दिशा में काम करने के लिए महीने के आखिरी रविवार को पंचायत दिवस कार्यक्रम शुरू किया गया है. सरकार का जोर इस व्यवस्था के जरिए गांवों तक प्रशासन की पहुंच बेहतर बनाने पर है.

स्कूल-कॉलेजों में तैनात होंगी ‘पुलिस दीदी’

महिला सुरक्षा के मुद्दे पर भी मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि बिहार में देश का सबसे बड़ा महिला पुलिस बल है. अब छात्राओं और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्कूल और कॉलेजों में ‘पुलिस दीदी’ की तैनाती की जाएगी.

मुख्यमंत्री के मुताबिक यह अभियान रक्षाबंधन से शुरू किया जाएगा. ‘पुलिस दीदी’ स्कूटी के साथ स्कूल-कॉलेजों के आसपास तैनात रहेंगी और जरूरत पड़ने पर छात्र-छात्राओं की मदद करेंगी. इस पहल का मकसद शैक्षणिक संस्थानों के आसपास सुरक्षा का माहौल मजबूत करना और खासकर छात्राओं को भरोसा देना है.

नवंबर तक 5 लाख करोड़ रुपये के निजी निवेश का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में बिहार की अर्थव्यवस्था और रोजगार पर भी जोर दिया. उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा, उद्योग और खेल के क्षेत्र में राज्य को नई दिशा देना चाहती है. इसी कड़ी में अगले नवंबर तक बिहार में 5 लाख करोड़ रुपये का निजी निवेश लाने का लक्ष्य रखा गया है.

सरकार का मानना है कि बड़े पैमाने पर निजी निवेश आने से राज्य में नए उद्योग और कारोबारी गतिविधियां बढ़ेंगी. इसके साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होने और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है.

13 विभागों की झांकियां दिखाएंगी बिहार की तस्वीर

स्वतंत्रता दिवस समारोह में सिर्फ परेड और झंडोत्तोलन ही आकर्षण का केंद्र नहीं रहा. गांधी मैदान में 13 सरकारी विभागों की ओर से अलग-अलग विषयों पर झांकियां भी निकाली जाएंगी. इन झांकियों के जरिए बिहार की संस्कृति, विकास योजनाओं और सरकार की विभिन्न उपलब्धियों को लोगों के सामने रखा जाएगा.

इससे पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए भी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया.

यह भी पढ़ें: Independence Day 2026 Live: लाल किले से पीएम मोदी ने 13वीं बार फहराया तिरंगा; पढ़ें हर अपडेट

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital