Bharat Express DD Free Dish

बिहार मंत्रिमंडल पर सस्पेंस खत्म! अमित शाह और सम्राट चौधरी की मुलाकात में तय हुआ कैबिनेट विस्तार?

Bihar cabinet expansion: सीएम सम्राट चौधरी के दिल्ली दौरे और अमित शाह समेत कई नेताओं से मुलाकात के बाद बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं तेज हो गई हैं.

Bihar cabinet expansion

Bihar cabinet expansion: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary) इन दिनों दिल्ली के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार के कई वरिष्ठ नेताओं और मंत्रियों से मुलाकात की. उन्होंने अपनी बैठकों की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की और बताया कि इन चर्चाओं में बिहार के विकास, सुशासन और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से बात हुई.

अमित शाह से की मुलाकात

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह (Amit Shah) से मुलाकात की. इस बैठक में बिहार की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और राज्य के समग्र विकास से जुड़े कई अहम विषयों पर चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्हें इस दौरान केंद्र से मार्गदर्शन भी मिला, जिससे राज्य में विकास कार्यों को और गति देने की योजना है.

निर्मला सीतारमण से आर्थिक मुद्दों पर बातचीत

इसके बाद मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) से शिष्टाचार भेंट की. इस मुलाकात में बिहार के आर्थिक विकास, निवेश बढ़ाने और राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के उन्नति को लेकर विस्तार से बातचीत हुई. दोनों नेताओं ने राज्य की प्रगति के नए अवसरों पर विचार साझा किए.

एनडीए नेताओं से भी मुलाकात

दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा के बिहार प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े से भी मुलाकात की. इसके अलावा उन्होंने एनडीए के वरिष्ठ नेताओं जैसे जीतन राम मांझी, ललन सिंह और नित्यानंद राय से भी शिष्टाचार भेंट की. इन बैठकों में राजनीतिक और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई.


ये भी पढ़ें: ‘हम कुत्ता-बिलाई को नहीं जानते…’ बाहुबली अनंत सिंह का सांसद पप्पू यादव पर तीखा हमला


बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना

सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है. माना जा रहा है कि दिल्ली में हुई बैठकों के बाद बिहार सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार पर भी अंतिम निर्णय लिया जा सकता है. नई सरकार के गठन के बाद यह विस्तार लंबित है और जल्द ही नए मंत्रियों के नामों पर मुहर लगने की संभावना जताई जा रही है. बिहार में नई सरकार के बाद प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर तेजी से बदलाव देखने को मिल रहे हैं, और यह दौरा इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read