Bharat Express DD Free Dish

सावधान! ऐसा एंबुलेंस वाला कहीं आपको न मिल जाए, पैसे लेकर भागा तो पब्लिक ने सिखाया सबक, VIDEO वायरल

बिहार के नवादा सदर अस्पताल में एंबुलेंस सेवा के लिए पैसे मांगने के आरोप को लेकर मरीज के परिजनों ने चालक और आशा कार्यकर्ता के साथ मारपीट की. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

Bihar Nawada Sadar Hospital incident

रिपोर्ट: अमन


बिहार के नवादा जिले के सदर अस्पताल में एक गंभीर विवाद सामने आया है, जहां मरीज के परिजनों ने एक सरकारी एंबुलेंस चालक और आशा कार्यकर्ता के साथ मारपीट कर दी. बताया जा रहा है कि यह विवाद एंबुलेंस सेवा के लिए पैसे मांगने के आरोप से शुरू हुआ. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

फोन पर 5000 रुपये मांगने का आरोप

मरीज के परिजनों का आरोप है कि एंबुलेंस चालक ने फोन पर उनसे 5000 रुपये की मांग की थी. परिजनों ने पैसे देने की सहमति जताई, लेकिन आरोप है कि इसके बाद चालक मौके से गायब हो गया और उनका फोन उठाना बंद कर दिया. इस बात से परिजन काफी नाराज हो गए.

अस्पताल बुलाकर की गई मारपीट

गुस्साए परिजनों ने किसी तरह एंबुलेंस चालक को अस्पताल बुलवाया. जब चालक वहां पहुंचा और पैसे लौटाने की बात सामने आई, तो परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा. खासकर कुछ महिलाओं ने चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी. इस दौरान वहां मौजूद कुछ लोग घटना का वीडियो बनाते रहे.

मारपीट के दौरान एक आशा कार्यकर्ता ने स्थिति को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन परिजनों ने उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया और मारपीट की. इस घटना ने अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों को भी हैरान कर दिया.

पैसे लौटाने का दावा

परिजनों का कहना है कि एंबुलेंस चालक ने 5000 रुपये वापस कर दिए. साथ ही रजिस्ट्रेशन पर्ची के नाम पर लिए गए 300 रुपये भी लौटा दिए गए. हालांकि, पूरे मामले में सच्चाई क्या है, इसकी जांच अभी बाकी है.


ये भी पढ़ें: 30 साल का होगा हिसाब! संभल में मस्जिद और मदरसे पर ग्रामीणों ने खुद चलाया हथौड़ा


अस्पताल प्रशासन ने शुरू की जांच

घटना के वायरल वीडियो के बाद अस्पताल प्रबंधक कुमार आदित्य ने मामले की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि यह घटना अस्पताल परिसर के अंदर हुई है और इसकी जांच की जा रही है. फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. यह घटना सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता और जिम्मेदारी पर सवाल खड़े करती है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read