Bihar News: बिहार में एनडीए नेताओं ने भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को देश के लिए बड़ा लाभकारी कदम बताया है. उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में रेलवे क्षेत्र में लगातार सुधार हो रहे हैं, जिनका सीधा फायदा आम यात्रियों को मिल रहा है.
संजय सरावगी का बयान
बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि सिवान रेलवे स्टेशन समेत देश के 20 राज्यों में 75 अमृत भारत रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया जा रहा है. इन स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है ताकि यात्रियों को बेहतर अनुभव मिल सके. उन्होंने दावा किया कि 2014 के बाद रेलवे स्टेशनों की साफ-सफाई, आधारभूत ढांचा और यात्री सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है.
महिला आरक्षण पर विपक्ष को घेरा
महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर संजय सरावगी ने विपक्ष पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि विपक्ष ने पहले महिला आरक्षण विधेयक को रोकने की कोशिश की थी, जिसका राजनीतिक नुकसान उन्हें चुनावों में उठाना पड़ा. उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने के लिए प्रतिबद्ध हैं और सरकार इसे लागू करने के लिए संकल्पित है.
नीरज कुमार का बयान
जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि चुनावी नतीजों के बाद तृणमूल कांग्रेस में असंतोष बढ़ रहा है और इस्तीफों का सिलसिला शुरू हो चुका है. उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में और नेता पार्टी छोड़ सकते हैं. महाराष्ट्र की राजनीति पर उन्होंने कहा कि वहां की गतिविधियां सामान्य प्रक्रिया के तहत चल रही हैं और शरद पवार जैसे वरिष्ठ नेता की किसी भी मुलाकात से राजनीतिक अटकलें लगना स्वाभाविक है.
ये भी पढ़ें-हरे रंग की पगड़ी, पंजाबी में हालचाल और तीखे सियासी तीर… जालंधर में दिखा पीएम मोदी का अलग अंदाज
वंदे मातरम पर प्रतिक्रिया
वंदे मातरम के अपमान पर दंड का प्रावधान करने वाले प्रस्तावित विधेयक पर नीरज कुमार ने कहा कि उन्हें इसके विस्तृत प्रावधानों की जानकारी नहीं है, लेकिन उनका मानना है कि हर नागरिक को वंदे मातरम की सभी पंक्तियां याद होनी चाहिए और इसके लिए प्रयास किए जाने चाहिए.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



