Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Bihar News: मुजफ्फरपुर में ई-रिक्शा में लगी आग, एक महिला की मौत .

मुजफ्फरपुर में ई-रिक्शा में अचानक आग लग गई थी. एक ही परिवार के कई लोग बुरी तरह झुलस गए. इस हादसे में एक महिला कमरूल खातून (35) की घटनास्थल पर झुलसकर मौत हो गई.

प्रतीकात्मक तस्वीर.

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में गुरुवार को एक ई-रिक्शा में आग लगने से उस पर सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि अन्य कई लोग बुरी तरह झुलस गए. सभी घायलों को इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है.

मामला मुजफ्फरपुर के गायघाट थाना क्षेत्र का है. जानकारी के अनुसार, मुजफ्फरपुर-दरभंगा मार्ग पर बेरूआ गांव के पास ई-रिक्शा में अचानक आग लग गई थी, जिससे ई-रिक्शा पर सवार एक ही परिवार के कई लोग बुरी तरह झुलस गए. हालांकि, इस भीषण हादसे में एक महिला कमरूल खातून (35) की घटनास्थल पर झुलसकर मौत हो गई.

शादी समारोह से लौटते वक्त रास्ते में हुआ हादसा

बताया जा रहा है कि मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र के डुमरियाही गांव निवासी ई-रिक्शा चालक मोहम्मद साजिद अपने एक रिश्तेदार के शादी समारोह में भाग लेने के बाद मुजफ्फरपुर से वापस अपने गांव जा रहा था. इसी दौरान बेरूआ गांव के पास ई-रिक्शा में अचानक आग लग गई.

तेज आवज के बाद स्थानीय लोग मदद के लिए आए आगे 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग पहले धीरे-धीरे फैली, लेकिन यात्रियों को इसका आभास नहीं हुआ और तब तक आग ने पूरे ई-रिक्शा को अपनी चपेट में ले लिया.लोग बताते हैं कि पहले कुछ तेज आवाज सुनाई दी और फिर आग लग गई. स्थानीय लोगों ने सवारों को बचाने की भी कोशिश की, लेकिन एक महिला कमरूल खातून की ई-रिक्शा में ही मौत हो गई.

उन्होंने कहा कि इस घटना में छह लोग बुरी तरह झुलस गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायलों में दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है.उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है. पुलिस जांच कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

हालांकि, इस घटना के बाद से गांव में मातम पसर गया है.


ये भी पढे़ं: UP News: सिद्धार्थनगर के 17 लोग ईरान में फंसे, परिजनों को सता रही चिंता


-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital