देश

“कोई भी ब्राह्मण भारत का नहीं, रूस से आए हैं सभी, वहीं भगा देना चाहिए”, RJD नेता ने दिया विवादित बयान

Yaduvansh Kumar Yadav: आरजेडी (RJD) के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव (Yaduvansh Kumar Yadav) ने  ब्राह्मणों को लेकर एक विवादित बयान दिया है. जोकि अब काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. उनके इस बयान पर बड़ा विवाद भी खड़ा हो सकता है. यदुवंश यादव ने शनिवार को बिहार के सुपौल में एक कार्यक्रम में दौरान कहा कि “एक भी ब्राह्मण भारत देश के नहीं हैं, इनके डीएनए की जांच से ये पता चला है. सभी रूस और अन्य देशों से आए हैं, इन्हें उस समय वहां से भगाया गया और इसके बाद ये सभी भारत आए हैं.”

आरजेडी नेता यदुवंश यादव ने दावा करते हुए कहा कि “डीएनए परीक्षण से पता चलता है कि कोई भी ब्राह्मण इस देश का नहीं है और रूस से है और अब यहां बस गए हैं. ब्राह्मण हमें विभाजित करने और शासन करने की कोशिश कर रहे हैं. हमें उन्हें यहां से भगा देना चाहिए.”

यह भी पढ़ें-  Karnataka Election: नफरत फैलाने वाले संगठनों को बैन करेगी कांग्रेस, कर्नाटक में पार्टी ने जारी किया घोषणा पत्र, PFI से बजरंग दल की तुलना

हम सभी में फूट डालने की कोशिश

यदुवंश कुमार यादव ने अपने पूरे संबोधन में कहा था कि “ब्राह्मणों के द्वारा ही हम सभी को बांटने और आपस में झगड़ा लड़ाने का काम किया जा रहा है. ये लोग हम सभी के बीच फूट डालने का काम करते हैं. अब इन्हें हमें भी यहां से भगाना होगा.

BJP ने बोला हमला

वहीं, इस बयान पर बीजेपी के विधायक और पूर्व मंत्री नीरज बबलू ने कहा कि आरजेडी के नेताओ को अपने सलाहकार मनोज झा से पूछना चाहिए कि वो कहां से आए हैं? मनोज झा और संजय झा ही इसे ठीक से उन लोगों को बता सकते हैं”. उन्होंने कहा “मुझे लगता है कि राजद नेता की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है.”

महागठबंधन की छवि खराब करने की कोशिश

आरजेडी नेता यदुवंश कुमार यादव का विवादित बयान महागठबंधन में उनकी सहयोगी पार्टी जेडीयू को पसंद नहीं आया है. जेडीयू प्रवक्ता अभिषेक कुमार झा ने राजद नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि “राजद नेता द्वारा की गई टिप्पणी निंदनीय है. उन्होंने पूछा- परशुराम रूस से आए थे या किसी अन्य देश से? इस तरह की भद्दी टिप्पणियां राजद नेता सिर्फ मीडिया में बने रहने के लिए करते हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

एनसीएमईआई और अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर एरा यूनिवर्सिटी लखनऊ में ऐतिहासिक संगोष्ठी

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र ने अल्पसंख्यक संस्थानों को 'सामाजिक प्रयोगशाला' बताया, डॉ. इंद्रेश कुमार ने…

5 hours ago

शुभ मुहूर्त में निवेश का मौका: 8 नवंबर को सजेगा शेयर बाजार का मंच, जानें टाइमिंग्स

देश के प्रमुख शेयर बाजारों (NSE और BSE) ने दिवाली के अवसर पर 8 नवंबर…

6 hours ago

Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन को लेकर बदलेगा ट्रैफिक, घर से निकलने से पहले जान लें नए रूट

Noida Dussehra Traffic Advisory: दशहरा और मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को देखते हुए नोएडा और ग्रेटर…

7 hours ago

यह कैसा अंधविश्वास? मंदिर में खुदवाया गड्ढा, फिर करने लगी समाधि लेने की बात

रामपुर के शाहबाद में सपने में माता रानी के दर्शन का दावा कर महिला मंदिर…

7 hours ago

अंडरगारमेंट में क्या छिपाकर ले जा रहा था युवक? मेट्रो स्कैनर ने खोल दिया राज

Jama Masjid Metro Incident: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़े गए मोहम्मद शोएब पर दिल्ली…

7 hours ago