Bharat Express DD Free Dish

Bihar News: पवन सिंह की सियासी पारी का नया मोड़, अब इस पार्टी में होंगे शामिल

भोजपुरी स्टार पवन सिंह अब राजनीति में सक्रिय हो गए हैं. वे इस में शामिल होकर बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में आरा सीट से एनडीए उम्मीदवार बन सकते हैं.

Pawan Singh

Pawan Singh

Bihar News: भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह अब राजनीति में पूरी तरह से सक्रिय होने जा रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपना नया सियासी ठिकाना भी तय कर लिया है. खबर है कि मंगलवार सुबह 10 बजे पवन सिंह दिल्ली में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात करेंगे और औपचारिक तौर पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे.

लोकसभा चुनाव में थे आमने-सामने

दिलचस्प बात ये है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में पवन सिंह ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ ताल ठोकी थी, जिससे कुशवाहा को हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन अब सियासत ने ऐसी करवट ली है कि पवन सिंह उसी कुशवाहा की पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं.

कहां से चुनाव लड़ने की तायारी?

माना जा रहा है कि पवन सिंह बिहार की आरा विधानसभा सीट से एनडीए उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ सकते हैं. इससे पहले पवन सिंह बीजेपी में शामिल हुए थे और उन्हें बंगाल की आसनसोल सीट से टिकट भी मिला था लेकिन उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था. इसके बाद उन्होंने बिहार की काराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा.

बीजेपी में दोबारा एंट्री कोशिश

पवन सिंह की बीजेपी में दोबारा एंट्री कराने की कोशिश आरा के पूर्व सांसद आरके सिंह कर रहे थे लेकिन अब पवन सिंह ने उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जरिए अपनी राजनीतिक पारी को आगे बढ़ाने का फैसला किया है.

इसे भी पढ़ें-म्यांमार में भूकंप के झटके, भारत के कई राज्यों में महसूस, सीमा के पास था केंद्र

पवन सिंह की लोकप्रियता और भोजपुरी बेल्ट में उनकी पकड़ को देखते हुए माना जा रहा है कि उनकी एंट्री से राष्ट्रीय लोक मोर्चा को मजबूती मिलेगी. अब देखना होगा कि पवन सिंह की यह सियासी चाल उन्हें विधानसभा में पहुंचाती है या नहीं लेकिन इतना तय है कि बिहार की राजनीति में एक नया चेहरा पूरी ताकत से उतरने को तैयार है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read