Myanmar Earthquake: भारत के पड़ोसी देश म्यांमार (Myanmar) में मंगलवार सुबह करीब 6:10 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. इस भूकंप (Earthquake) की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.7 मापी गई. खास बात यह रही कि इसका केंद्र भारत की सीमा के बेहद करीब, मणिपुर के उखरूल से सिर्फ 27 किलोमीटर दूर था. ऐसे में इसके झटके म्यांमार के साथ-साथ भारत के कई हिस्सों में भी महसूस किए गए.
नुकसान होने की कोई खबर नहीं
मणिपुर, नागालैंड और असम जैसे पूर्वोत्तर राज्यों में लोगों ने सुबह-सुबह धरती हिलती हुई महसूस की. हालांकि अभी तक किसी बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं आई है, लेकिन लोग दहशत में जरूर आ गए. म्यांमार में भी नुकसान की जानकारी फिलहाल नहीं मिल पाई है.
इसे भी पढ़ें-जम्मू-कश्मीर के पुंछ में ग्रेनेड विस्फोट से दहशत, एक जवान शहीद, दो घायल, इलाके में हाई अलर्ट
बांग्लादेश में हिली थी धरती
यह पहली बार नहीं है जब भारत के पड़ोसी देशों में भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए हों. तीन दिन पहले ही बांग्लादेश (Banglades) में 3.5 तीव्रता का भूकंप (Earthquake) आया था, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर थी. उस भूकंप के हल्के झटके पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए थे.
इसे भी पढ़ें-स्वामी चैतन्यानंद का साथी गिरफ्तार, धमकी देकर पीड़ितों से केस वापस लेने का बनाता था दबाव
म्यांमार और बैंकॉक में भी तबाही
कुछ महीने पहले म्यांमार (Myanmar) और बैंकॉक में आए एक बड़े भूकंप (Earthquake) ने तबाही मचा दी थी. उस समय रिक्टर स्केल पर तीव्रता 7.7 मापी गई थी. इस भूकंप से दोनों देशों में भारी नुकसान हुआ था और कई लोगों की जान भी गई थी. संयुक्त राष्ट्र (UN) ने उस समय कहा था कि भूकंप ने न सिर्फ लोगों की जिंदगी को प्रभावित किया, बल्कि कृषि उत्पादन पर भी बुरा असर डाला.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

