Bharat Express DD Free Dish

Bihar News: PM Modi ने जीविका निधि साख सहकारी संघ का किया उद्घाटन, कहा- सशक्त महिलाएं ही देश का भविष्य

Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने महिलाओं को विकसित भारत का आधार (Developed India) बताया है.

Bihar News: PM Modi ने महिलाओं को बताया विकसित भारत का आधार

Bihar News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने महिलाओं को विकसित भारत का आधार बताया है. उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त करने के लिए बहुत जरूरी है कि उनकी जिंदगी से हर प्रकार की मुश्किलें कम हों. ये बातें उन्होंने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार की महिलाओं को संबोधित करते हुए कहीं.

पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी (PM Modi) ने ‘बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड’ के उद्घाटन अवसर पर कहा,

“आज मंगलवार के दिन बहुत मंगल काम की शुरुआत हो रही है. बिहार की माताओं-बहनों को आज एक नई सुविधा मिलने जा रही है: जीविका निधि साख सहकारी संघ. इससे गांव-गांव में जीविका से जुड़ी बहनों को अब और आसानी से पैसा मिलेगा, उन्हें आर्थिक मदद मिलेगी. इससे वो जो काम या व्यवसाय करती हैं, उसे आगे बढ़ाने में बहुत मदद मिलेगी. मुझे ये देखकर भी बहुत खुशी है कि जीविका निधि की व्यवस्था पूरी तरह डिजिटल है.”

विकसित भारत का आधार भारत की सशक्त महिलाएं-PM Modi

इसी कड़ी में उन्होंने (PM Modi) कहा,

“विकसित भारत का बहुत बड़ा आधार है, भारत की सशक्त महिलाएं. महिलाओं को सशक्त करने के लिए बहुत जरूरी है कि उनकी जिंदगी से हर प्रकार की मुश्किलें कम हों. इसलिए, हम माताओं-बहनों-बेटियों की जिंदगी को आसान बनाने के लिए अनेक काम कर रहे हैं. हमने महिलाओं के लिए करोड़ों शौचालय बनवाए, ताकि उन्हें खुले में शौच की मजबूरी से मुक्ति मिले. हमने पीएम आवास योजना के अंतर्गत पक्के घर बनवाए और इसमें ये भी ध्यान रखा कि वो घर हो सके तो महिलाओं के नाम पर हो. महिला जब घर की मालकिन होती है, तो उसकी आवाज का भी वजन बढ़ जाता है.”

केंद्र सरकार की योजनाओं का किया जिक्र

प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा,

“केंद्र सरकार आज मुफ्त राशन की योजना भी चला रही है. इस योजना ने हर मां को इस चिंता से मुक्ति दिलाई है कि आज घर में बच्चों का पेट कैसे भरेगा. महिलाओं की आमदनी बढ़ाने के लिए हम उन्हें लखपति दीदी, ड्रोन दीदी और बैंक सखी भी बना रहे हैं. ये सारी योजनाएं माताओं-बहनों की सेवा का एक बहुत बड़ा महायज्ञ हैं. आज इस कार्यक्रम में मैं आपको ये भरोसा देता हूं कि आने वाले महीनों में बिहार की एनडीए सरकार इस अभियान को और तेज करने जा रही है.”

इसे भी पढ़ें-वोटर अधिकार यात्रा के बाद रील बाजी करते दिखे तेजस्वी यादव, लड़कों संग भोजपुरी गाने पर लगाया ठुमका, बहन रोहिणी आचार्य ने शेयर किया Video

नवरात्र पर क्या बोले पीएम मोदी

पीएम मोदी (PM Modi) ने नवरात्र पर बोलते हुए कहा,

“कुछ दिनों बाद नवरात्र का पावन पर्व शुरू होने वाला है. पूरे देश में नवदुर्गा की पूजा होगी, यानी मां के नौ रूपों की पूजा होगी, लेकिन बिहार और पुरबिया इलाके में नवदुर्गा के साथ सतबहिनी पूजा की परंपरा भी पीढ़ियों से है. मां के रूप में सात बहनों की पूजा की परंपरा, मां के प्रति श्रद्धा और विश्वास, ये बिहार की पहचान है. हमारी सरकार के लिए मां की गरिमा, उसका सम्मान, उसका स्वाभिमान बहुत बड़ी प्राथमिकता है. मां ही तो हमारा संसार होती है, मां ही हमारा स्वाभिमान होती है.”

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read