Tejashwi Yadav Dance Viral Video: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां पूरी ताकत से मैदान में उतर चुकी हैं. इंडिया गठबंधन की ओर से आयोजित वोटर अधिकार यात्रा भी इसी क्रम में 1 सितंबर को संपन्न हुई. इस बीच, आरजेडी नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो ने चुनावी माहौल के बीच युवा वर्ग में खास चर्चा छेड़ दी है.
युवाओं के साथ सड़क पर डांस करते दिखे तेजस्वी
वायरल वीडियो पटना का है, जिसमें तेजस्वी यादव 15–20 युवाओं के बीच खड़े होकर डांस करते नजर आ रहे हैं. उनके साथ बहन रोहिणी आचार्य भी मौजूद थीं. वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे खड़े युवा भोजपुरी गाने गा रहे हैं और रील्स बना रहे हैं. इसी दौरान युवाओं ने तेजस्वी से भी डांस करने का आग्रह किया, जिस पर उन्होंने सहजता से कदम मिलाए.
Lalu_ Bina_chalu_E_Bihar_Na_hoe💕 pic.twitter.com/qQk89dpgVy
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) September 2, 2025
ढाबे पर चाय के साथ दिखी सादगी
डांस के बाद तेजस्वी यादव अपनी बहन और सभी युवाओं के साथ सड़क किनारे बने एक ढाबे पर बैठकर चाय भी पी. इस दौरान उनकी सुरक्षा टीम भी मौजूद रही, लेकिन माहौल पूरी तरह से अनौपचारिक और सहज रहा. ढाबे पर बैठकर बातचीत करते हुए तेजस्वी ने युवाओं के साथ समय बिताया और उनके बीच अपनापन जताया.
बिहार के युवा बदलाव चाहते हैं , युवा तेजस्वी की अगुवाई में बढ़ता बिहार चाहते हैं ..
युवाओं के साथ अनौपचारिक संवाद से उन्हें और बेहतर तरीके से समझने का अवसर प्राप्त होता है और एक नयी ऊर्जा का संचार होता .. युवा नेतृत्व, नयी सोच के साथ ही आगे बढ़ेगा बिहार.. pic.twitter.com/nCAFPfirZI
— Rohini Acharya (@RohiniAcharya2) September 2, 2025
ये भी पढ़ें: बिहार का सबसे बड़ा सियासी ‘जलजला’: लालू से लेकर जगन्नाथ मिश्रा तक, इन परिवारों का दबदबा आज भी कायम!
तेजस्वी ने खुद साझा किया वीडियो
इस वीडियो को लेकर खुद तेजस्वी यादव ने एक्स (X) पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा कि गर्मी, बारिश और उमस के बीच 16 दिनों तक चली वोटर अधिकार यात्रा अब समाप्त हो चुकी है. रात में सिंगापुर से आए भांजे ने ड्राइव पर चलने की बात कही. रास्ते में सड़क पर कुछ युवा साथी मिले जो गाना गा रहे थे और रील्स बना रहे थे. ऐसे में उन्होंने आग्रह किया तो मैंने भी हाथ-पैर आजमा लिए. तेजस्वी ने आगे लिखा कि वह युवाओं की आकांक्षाओं और उम्मीदों के साथ कदमताल करते हुए जाति-धर्म से ऊपर उठकर नए बिहार के निर्माण का संकल्प लेकर सत्ता परिवर्तन करेंगे.
गर्मी, बारिश और उमस के बीच कल 16 दिनों तक चली वोटर अधिकार यात्रा समाप्त हुई। रात्रि में सिंगापुर से आए भांजे ने कहा ड्राइव पर चले।
रास्ते में सड़क पर कुछ युवा साथी कलाकार मिले। वो गाना गा रहे थे, रील्स बना रहे थे। आग्रह करने लगे तो हमने भी हाथ-पैर आजमाए।
हम सब सहजता, सरलता और… pic.twitter.com/buNCqKnA3G
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 2, 2025
युवाओं ने लगाए नारे
वीडियो में मौजूद युवाओं ने “तेजस्वी यादव जिंदाबाद” के नारे भी लगाए और जनता से आरजेडी को समर्थन देने की अपील की. चुनावी माहौल में यह वीडियो न केवल युवाओं के बीच बल्कि पूरे बिहार में चर्चा का विषय बना हुआ है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



