होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
बिहार में जहरीली शराब का कहर (फोटो ट्विटर)
Bihar: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से जान गंवाने वालों की संख्या सोमवार को बढकर 26 हो गई. इस मामले में पांच थानाध्यक्षों को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने सोमवार को बताया, ‘‘पिछले दस घंटों में चार और लोगों की मौत होने के बाद, मरने वालों की कुल संख्या अब 26 हो गई है. घटना के बाद संबंधित थानों के पांच थानाध्यक्षों को भी कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने को लेकर निलंबित कर दिया गया है.’’
उन्होंने बताया कि तुरकौलिया, हरसिद्धि, सुगौली, रघुनाथपुर और पहाड़पुर के थानाध्यक्षों को निलंबित किया गया है. जिला पुलिस ने इस मामले को लेकर रविवार को दो पुलिस अधिकारियों एवं नौ चौकीदारों को निलंबित कर दिया था. जिला पुलिस ने अब तक पांच मामले दर्ज किए हैं और जांच कर रही है. वहीं नीतीश सरकार ने भी पीड़ित परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान कर दिया है.
नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार ने 5 अप्रैल 2016 को शराब की बिक्री और खपत पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था. जिला पुलिस ने शनिवार और रविवार को संबंधित थानों के विभिन्न हिस्सों में 600 से अधिक स्थानों पर तलाशी के दौरान 370 लीटर देसी शराब और 50 लीटर कच्चा स्प्रिट बरामद किया है. 1150 लीटर अर्धनिर्मित शराब को नष्ट कर दिया गया.
बिहार की नीतीश कुमार सरकार द्वारा अप्रैल 2016 में ही प्रदेश में शराब की बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था. शराब तस्करों के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर अभियान चलाए जाने के बावजूद प्रदेश में शराब की तस्करी के मामले सामने आते रहे हैं.
Britain Base America Withdraw: ईरान के साथ बढ़ते सैन्य तनाव और RAF फेयरफोर्ड से जुड़ी…
Premanand Maharaj News: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में एक युवा साधक की रहस्यमय…
भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…
स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…
दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…
Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…