होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
सीएम नीतीश कुमार (फाइल फोटो)
Bihar: बिहार में जहरीली शराब कांड से होने वाली मौतों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. दिसंबर 2022 सारण और छपरा के बाद अब मोतिहारी जिले में बड़ी तादाद में जहरीली शराब के चलते मौत हुई हैं. अब तक की जानकारी के मुताबिक 34 लोगों की मौत हो चुकी है. जानकारी के मुताबिक, अभी तक इस जहरीली शराबकांड में लगभग 80 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.
वहीं इस पूरे मामले में सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बड़ा ऐलान किया है. सुशासन बाबू ने कहा है कि मृतकों के परिजनों को सीएम रिलीफ फंड से 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशी दी जाएगी.
सीएम नीतीश कुमार ने कहा की जिन लोगों की जहरीली शराब के चलते मौत हुई हैं उनके मृतकों के परिजन हमारे पास आए और कहें की हम सभी लोग शराब बंदी कानून के समर्थन में हैं. हमने शराब का सेवन किया था अब हम आगे से शराब नहीं पिएंगे और लोगों को प्रेरित करेंगे कि वो लोग भी शराब का सेवन ना करें. ये लिखकर हमें दे इसके बाद मृतकों को परिजनों को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी. उसके बाद ही सीएम रिलीफ फंड से 4 लाख रूपये दिए जाएंगे.
ये मुआवजा साल 2016 से लेकर आज की तारीख 17 अप्रैल तक जितनी भी मौतें जहरीली शराब के चलते हुई हैं. उन तमाम लोगों के परिजनों को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी. सीएम नीतिश कुमार ने कहा की बीते तीन सालों में हमने ये देखा कि ऐसी घटनाएं प्रदेश में लगातार बढ़ती ही जा रही है. और जो अति गरीब परिवार है उनके घर के कमाने वाले शख्स की मौत के बाद बच्चे और परिवार के लोग बेसाहारा हो गए है. उन सभी लोगों को सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता राशी दी जाएगी. लेकिन उन सभी लोगों को ये लिखकर देना होगा की ये सभी लोग प्रदेश में लागू शराब बंदी कानून के पक्ष में है. और कानून का समर्थन करते है आगे से ये सभी लोग शराब का सेवन नहीं करेंगे.
सीएम नीतीश ने कहा की इस विषय पर विचार विर्मश किया गया उसके बाद ये निर्णय लिया गया. अब जिला प्रशासन को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है कि एक रिपोर्ट को तैयार कि जाए, और इस पूरे प्रकरण में 2016 से लेकर अब तक प्रदेश में कितनी मौतें जहरीली शराब के चलते हुई हैं. किन-किन जिलों में हुई हैं और मृतकों में अब तक कितने लोग शामिल है, प्रभावित परिवारों की क्या संख्या है? जब ये रिपोर्ट सौंपी जाएगी तो उसके बाद ही सीएम रिलीफ फंड से सभी पीड़ित परिजनों को 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशी प्रदान की जाएगी.
दिल्ली हाईकोर्ट ने अमिताभ बच्चन के व्यक्तित्व अधिकारों से जुड़े मामले में चार प्रतिवादियों के…
Agniveer Agnipath Scheme Clarification: रक्षा अधिकारियों ने अग्निपथ योजना के नए नियमों को लेकर संशय…
Donald Trump Diwali: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में भारतीय…
Arunachal Pradesh Cannabis Crackdown: अरुणाचल के वेस्ट कामेंग में NCB, SSB और पुलिस ने 458…
Train Kissing Video: चलती ट्रेन में युवक और ट्रांसजेंडर के बीच लिपलॉक का वीडियो सोशल…
Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…