Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Bihar: जहरीली शराब ने फिर मचाया तांडव, मरने वालों की संख्या पहुंची 26, कई पुलिसकर्मी सस्पेंड

Bihar Hooch Tragedy: नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार ने 5 अप्रैल 2016 को शराब की बिक्री और खपत पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था.

Bihar

बिहार में जहरीली शराब का कहर (फोटो ट्विटर)

Bihar: बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में संदिग्ध जहरीली शराब पीने से जान गंवाने वालों की संख्या सोमवार को बढकर 26 हो गई. इस मामले में पांच थानाध्यक्षों को लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है. पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा ने सोमवार को बताया, ‘‘पिछले दस घंटों में चार और लोगों की मौत होने के बाद, मरने वालों की कुल संख्या अब 26 हो गई है. घटना के बाद संबंधित थानों के पांच थानाध्यक्षों को भी कर्तव्यों के प्रति लापरवाही बरतने को लेकर निलंबित कर दिया गया है.’’

उन्होंने बताया कि तुरकौलिया, हरसिद्धि, सुगौली, रघुनाथपुर और पहाड़पुर के थानाध्यक्षों को निलंबित किया गया है. जिला पुलिस ने इस मामले को लेकर रविवार को दो पुलिस अधिकारियों एवं नौ चौकीदारों को निलंबित कर दिया था. जिला पुलिस ने अब तक पांच मामले दर्ज किए हैं और जांच कर रही है. वहीं नीतीश सरकार ने भी पीड़ित परिजनों के लिए मुआवजे का ऐलान कर दिया है.

साल 2016 में शराब पर लगा था प्रतिबंध

नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार ने 5 अप्रैल 2016 को शराब की बिक्री और खपत पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया था. जिला पुलिस ने शनिवार और रविवार को संबंधित थानों के विभिन्न हिस्सों में 600 से अधिक स्थानों पर तलाशी के दौरान 370 लीटर देसी शराब और 50 लीटर कच्चा स्प्रिट बरामद किया है. 1150 लीटर अर्धनिर्मित शराब को नष्ट कर दिया गया.

यह भी पढ़ें-  Caste Census: जातिगत जनगणना के पक्ष में खुलकर उतरी कांग्रेस, राहुल गांधी ने की ये मांग, खड़गे ने भी लिखा पीएम मोदी को पत्र

बिहार की नीतीश कुमार सरकार द्वारा अप्रैल 2016 में ही प्रदेश में शराब की बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था. शराब तस्करों के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा व्यापक स्तर पर अभियान चलाए जाने के बावजूद प्रदेश में शराब की तस्करी के मामले सामने आते रहे हैं.

– भारत एक्सप्रेस (इनपुट भाषा के साथ)

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital