Bharat Express DD Free Dish

हो जाए सावधान! देर रात गुम रहा खूनी चाकूबाजी… बिहार में लगतार तीन को उतारा मौत के घाट

Chhapra News: सारण के एकमा स्थित परसागढ़ गांव में देर रात हुई हिंसक चाकूबाजी में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत नाजुक है. पुलिस आपसी रंजिश के एंगल से जांच कर रही है.

सारण के एकमा में देर रात हिंसक चाकूबाजी में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है. घटना के बाद इलाके में भारी तनाव है.

(PC: भारत एक्सप्रेस)

Chhapra News:धनमेंद्र रस्तोगी/छपरा: बिहार के सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात हुई खूनी चाकूबाजी की वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. परसागढ़ गांव में मामूली विवाद से शुरू हुआ झगड़ा अचानक हिंसक रूप ले बैठा. इस खूनी संघर्ष में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से तीन युवकों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. चौथे घायल की नाजुक हालत को देखते हुए उसे पटना रेफर किया गया है.

सारण के एकमा क्षेत्र के परसागढ़ गांव में शनिवार रात हुई भयानक चाकूबाजी में तीन युवकों की जान चली गई और एक युवक जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. घटना के बाद एकमा से लेकर छपरा सदर अस्पताल तक कोहराम मचा रहा. पुलिस के अनुसार मामला आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत होता है और संभावित आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

विवाद से शुरू हुई चाकूबाजी, अस्पताल में भी दोबारा हंगामा

घटना की शुरुआत छपरा के काशी बाजार निवासी अंकुर पटेल उर्फ धोनी के अपने ननिहाल परसागढ़ आने के दौरान हुई. किसी बात को लेकर स्थानीय लोगों से बहस हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई और खुलेआम चाकू चलने लगे. घायलों को तुरंत एकमा के एक निजी अस्पताल पहुंचाया गया. चर्चा है कि विवाद की आग ठंडी नहीं हुई और अस्पताल परिसर में भी दोबारा चाकूबाजी की घटना हुई, हालांकि पुलिस पूरे घटनाक्रम की गहनता से पड़ताल कर रही है.

एकमा में एक तो छपरा सदर अस्पताल में दो ने तोड़ा दम

इस दर्दनाक हादसे में अंकुर पटेल उर्फ धोनी की मौत एकमा के निजी नर्सिंग होम में ही हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल मुकेश कुमार और रमेश यादव को छपरा सदर अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया. मृतकों की पहचान काशी बाजार निवासी अंकुर पटेल, जिरतपुर पचुआ निवासी मुकेश कुमार और रमेश यादव के रूप में हुई है. चौथे घायल विवेक कुमार का प्राथमिक इलाज के बाद पटना में उपचार जारी है.

आपसी रंजिश की आशंका, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही एकमा पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू कर दी. सदर एसडीपीओ-2 प्रेम चंद सिंह के अनुसार प्रथम दृष्टया यह मामला पुरानी आपसी रंजिश का लग रहा है. पुलिस गांव से लेकर अस्पताल तक के पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ रही है. तीन-तीन मौतों के बाद से परसागढ़ और आसपास के इलाकों में भारी तनाव और दहशत का माहौल है. पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

यह भी पढ़ें-डॉक्टर नहीं हैवान! 8 साल की बच्ची के साथ की सारी हदें पार… पहले चिमटे से दागा फिर जो हुआ हैरान कर देगा

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read