Bharat Express DD Free Dish

बिहार में सोशल मीडिया क्रिएटर्स की बल्ले-बल्ले, जानें कितने व्यूज पर कितना पैसा देगी सरकार?

Bihar News: बिहार में सोशल मीडिया क्रिएटर्स को अब सरकारी योजनाओं से जुड़े कंटेंट पर व्यूज के हिसाब से भुगतान मिलेगा.

Social media creators are having a field day in Bihar.

AI जनरेटेड फोटो

Bihar News: बिहार सरकार ने सोशल मीडिया नीति में बदलाव कर क्रिएटर्स को बड़ा तोहफा दिया है. अब राज्य सरकार की ओर से सूचीबद्ध यानी एम्पैनल्ड क्रिएटर्स को सरकारी योजनाओं से जुड़े कंटेंट पर व्यूज के हिसाब से भुगतान मिलेगा. अगर किसी पोस्ट या वीडियो पर 1 लाख व्यूज आते हैं तो अधिकतम 10 हजार रुपये तक मिल सकते हैं. इसी तरह 10 लाख व्यूज वाले कंटेंट पर यह राशि 1 लाख रुपये तक हो सकती है.

किसे मिलेंगे पैसे?

हालांकि यह रकम हर वायरल वीडियो पर अपने आप नहीं मिलेगी. इसके लिए सरकार ने पात्रता, प्लेटफॉर्म, कंटेंट की गुणवत्ता और व्यूज के आधिकारिक सत्यापन जैसे मानक तय किए हैं. अंतिम भुगतान इन्हीं नियमों के आधार पर होगा. इस योजना का लाभ लेने के लिए व्यक्तिगत क्रिएटर्स और कंपनियों को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग से एम्पैनल होना अनिवार्य है. बिना पंजीकरण वाले कंटेंट पर यह सुविधा नहीं मिलेगी.

कैबिनेट की अहम बैठक

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कुल 13 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. इसमें सड़क कनेक्टिविटी, सिंचाई, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सहकारिता से जुड़े फैसले शामिल हैं.

ये भी पढ़ें-JPSC JSSC परीक्षा रद्द होगी या नहीं? हेमंत सोरेन सरकार को हाई कोर्ट का झटका

एक्सप्रेसवे का बड़ा प्रोजेक्ट

सबसे बड़ा निर्णय बक्सर से भागलपुर तक 336 किलोमीटर लंबे 6‑लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के निर्माण से जुड़ा है. यह एक्सप्रेसवे अरवल, जहानाबाद, नालंदा और जमुई समेत कई जिलों से होकर गुजरेगा. इसे पूरी तरह एक्सेस कंट्रोल्ड बनाया जाएगा और PPP मॉडल के तहत BSRDCL के माध्यम से विकसित किया जाएगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read