Bharat Express DD Free Dish

बिहार में पेपर लीक पर बढ़ा बवाल; नवादा में अचानक क्यों बढ़ानी पड़ी BJP दफ्तर की सुरक्षा? जानें वजह

Bihar Paper Leak: बिहार में पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया है. नवादा में बीजेपी दफ्तर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है और एसपी खुद सड़कों पर उतरकर मोर्चा संभाल रहे हैं.

Nawada Police Alert

Bihar Paper Leak: बिहार में पेपर लीक और इस्तीफे की मांग को लेकर छात्र संगठनों का प्रदर्शन हिंसक रूप लेता जा रहा है. नवादा में उग्र आंदोलन की आशंका को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है.

बिहार में पेपर लीक को लेकर बढ़ रहे छात्र आंदोलन के कारण नवादा में तनाव का माहौल है. उग्र प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग को देखते हुए नवादा स्थित बीजेपी के नए जिला कार्यालय की सुरक्षा बेहद सख्त कर दी गई है. जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी अभिनव धीमान समेत प्रशासन के तमाम वरिष्ठ अधिकारी खुद सड़कों पर उतरकर मोर्चा संभाले हुए हैं और स्थिति पर चौबीसों घंटे पैनी नजर रख रहे हैं.

नवादा में बीजेपी कार्यालय की सुरक्षा सख्त (BJP Office Security Bihar)

बिहार में पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों और युवा संगठनों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है. प्रदर्शनकारियों के कड़े रुख और इस्तीफे की मांगों के बीच नवादा में सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है. भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नवादा स्थित नए भव्य जिला कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाने के लिए जिला अध्यक्ष ने प्रशासन से मांग की थी, जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए दिन-रात पुलिस बल तैनात कर दिया गया है.

एसपी अभिनव धीमान ने संभाला मोर्चा (Abhinav Dhiman SP Nawada)

जिले में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए नवादा के पुलिस कप्तान (एसपी) अभिनव धीमान खुद सड़कों पर उतर आए हैं. पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. छात्र संगठनों के साथ-साथ विपक्षी पार्टी कांग्रेस भी जिले में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रही है, जिससे तनाव की स्थिति बनी हुई है.

सड़कों पर मुस्तैद दिखे आला अधिकारी (Nawada Police Alert)

सुरक्षा के कड़े इंतजामों का जायजा लेने के लिए सदर एसडीओ अमित अनुराग, एसडीपीओ हुलास कुमार और एडिशनल एसपी निशु मलिक समेत कई वरिष्ठ अधिकारी लगातार गश्त कर रहे हैं. शहर के प्रमुख चौराहों और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे.

यह भी पढ़ें- मुंबई में NEET पेपर लीक के खिलाफ मूसलाधार बारिश के बीच सड़कों पर उतरे सेलेब्स, देखें Viral Photos

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read