Bharat Express DD Free Dish

ट्रांसफॉर्मर से मोबाइल चार्जिंग का खतरनाक जुगाड़, सोशल मीडिया पर मचा बवाल, वीडियो वायरल

Agab Gajab: बिहार से सामने आए एक वायरल वीडियो में लोग ट्रांसफॉर्मर से मोबाइल चार्ज करते दिखे. सोशल मीडिया पर इसे देसी जुगाड़ और खतरनाक लापरवाही दोनों कहा जा रहा है.

Agab Gajab: बिहार से सामने आए एक वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. इसमें लोग खुले तारों से जुड़े ट्रांसफॉर्मर के पास मोबाइल फोन चार्ज करते दिख रहे हैं. यह नजारा सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो गया.

जुगाड़ या खतरा

कुछ यूजर्स ने इसे भारतीय जुगाड़ का उदाहरण बताया तो कई लोगों ने इसे बेहद खतरनाक हरकत करार दिया. उनका कहना है कि ट्रांसफॉर्मर से सीधे छेड़छाड़ करना जानलेवा साबित हो सकता है और बिजली सप्लाई भी ठप हो सकती है.

सोशल मीडिया पर मीम्स और तंज का बाढ़

वीडियो वायरल होते ही कमेंट सेक्शन मजेदार लाइनों से भर गया. किसी ने लिखा कि बिहार वालों का लेवल अलग है तो किसी ने इसे व्यवस्था पर कटाक्ष से जोड़ दिया. कई यूजर्स ने मजाक में कहा कि ये टैलेंट हर किसी के बस की बात नहीं है.

गंभीर बहस की शुरुआत

कई लोगों ने इस घटना को सिर्फ मनोरंजन नहीं बल्कि बिजली सुरक्षा और ग्रामीण इलाकों की स्थिति से जोड़कर देखा. उनका कहना था कि ऐसे दृश्य दिखाते हैं कि कई जगहों पर लोग अब भी जोखिम उठाकर अपनी जरूरतें पूरी करने को मजबूर हैं.

समाधान की सोच भी दिखी

जहां अधिकतर लोग इसे गलत बता रहे थे वहीं कुछ ने कहा कि मुश्किल हालात में रास्ता निकालने की आदत ही लोगों को अलग बनाती है. हालांकि उन्होंने भी माना कि इस तरह का जोखिम कभी सुरक्षित नहीं कहा जा सकता.

ये भी पढ़ें-तमिलनाडु की सियासत में भूचाल: AIADMK में बड़ी बगावत, TVK को मिला 30 विधायकों का साथ, संकट में कांग्रेस?

चर्चा अभी भी जारी

वीडियो लगातार शेयर हो रहा है और लोगों की राय बंटी हुई है. कोई इसे खतरनाक लापरवाही कह रहा है तो कोई देसी जुगाड़. लेकिन ज्यादातर लोग मानते हैं कि थोड़ी सी गलती भी बड़ा हादसा बन सकती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read