Bharat Express DD Free Dish

नागौर से बीकानेर तक फैला ड्रग्स का नेटवर्क! पुलिस की रेड में दो गिरफ्तार; 106 ग्राम एमडीएमए बरामद

Drug Dealer Bikaner: मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिले इनपुट के आधार पर जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ओर सदर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से करीब 106 ग्राम एमडीएमए (MDMA) बरामद की गई है.

Drug Dealer Bikaner

Drug Dealer Bikaner

रिपोर्ट – साहिल बीकानेर


Drug Dealer Bikaner: मिलिट्री इंटेलिजेंस से मिले इनपुट के आधार पर जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ओर सदर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से करीब 106 ग्राम एमडीएमए (MDMA) बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत दो लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है.

मादक पदार्थों की तस्करी में थे शामिल

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 20 जुलाई को मिलिट्री इंटेलिजेंस को सूचना मिली थी कि असलम काजी, निवासी नागौर, बीकानेर में मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय है. सूचना के सत्यापन के बाद मिलिट्री इंटेलिजेंस ने ऑपरेशन को अंजाम दिया.

Drug Dealer Bikaner

असलम काजी औ ताराचंद हुए गिरफ्तार

इसके बाद 23 जुलाई को मिलिट्री इंटेलिजेंस, डीएसटी और सदर थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया. देर शाम पीबीएम अस्पताल के पास असलम काजी (25) पुत्र उस्मान काजी, निवासी दिली दरवाजा, नागौर को गिरफ्तार किया गया. तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 106 ग्राम एमडीएमए बरामद हुई.

ये भी पढ़ें- वाह रे बिहार सरकार! बैगलैस क्लास को शिक्षा विभाग ने लिख दिया ‘बैक लेश क्लास’

पूछताछ में आरोपी ने ताराचंद पुत्र रूपचंद, निवासी भीनासर, थाना गंगाशहर, बीकानेर के भी इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने की जानकारी दी. इसके बाद दोनों आरोपियों को सदर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया. पुलिस पूरे नेटवर्क, मादक पदार्थ की सप्लाई चेन और इसमें शामिल अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read