Urdu Conclave 2026

ड्रोन से हेरोइन और हथियार मंगवाने वाला मास्टरमाइंड चढ़ा पुलिस के हत्थे, 13 महीने बाद पंजाब से जोधपुर जाते दबोचा

Bikaner News: बीकानेर पुलिस ने संगठित अपराधियों और मादक पदार्थ तस्करों की अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के तहत कार्रवाई की. जानकारी के मुताबिक पुलिस ने कुल एक करोड़ 79 लाख 5 हजार 609 रुपये की संपत्ति फ्रीज की.

Bikaner News

Bikaner News

रिपोर्ट – साहिल बीकानेर


Bikaner News: बीकानेर जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में मादक पदार्थों की तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ की गई दो बड़ी कार्रवाइयों की जानकारी दी. उन्होंने प्रेस वार्ता में मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित अवैध संपत्तियों को फ्रीज करने की कार्रवाई का खुलासा किया , वहीं दूसरी ओर नार्को-आर्म्स सिंडिकेट के मुख्य सरगना राकेश प्रजापत की गिरफ्तारी की जानकारी दी.

एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ अभियान के तहत संगठित अपराधियों और मादक पदार्थ तस्करों की अवैध कमाई से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के तहत कार्रवाई की जा रही है.

उन्होंने बताया कि इसी क्रम में सदर थाना क्षेत्र के आरोपियों सत्तार अली, उसके परिजनों और सहयोगियों की कुल एक करोड़ 79 लाख 5 हजार 609 रुपये की संपत्ति फ्रीज की गई है.

Bikaner News

आरोपियों पर दर्ज हैं 37 मुकदमे

पुलिस के अनुसार, आरोपित सत्तार अली और उसके पुत्रों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में कुल 37 मामले दर्ज हैं, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ भी कई मुकदमे लंबित हैं. पुलिस ने बताया कि ऐसे अन्य तस्करों की संपत्तियों की भी पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी.

उन्होंने बताया कि बीकानेर पुलिस, साइबर सेल और खाजूवाला थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने नार्को-आर्म्स सिंडिकेट के मुख्य सरगना और 75 हजार रुपये के इनामी अपराधी राकेश प्रजापत को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर बीकानेर रेंज आईजी द्वारा 50 हजार रुपये और पाली पुलिस द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था.

Bikaner News

राकेश प्रजापत के खिलाफ 22 मामले दर्ज

पुलिस के अनुसार, राकेश प्रजापत के खिलाफ राजस्थान, पंजाब, गोवा और कर्नाटक सहित विभिन्न राज्यों में कुल 22 मामले दर्ज हैं. वह अप्रैल 2026 में बीकानेर में हुई 75 करोड़ रुपये की हेरोइन ड्रोन ड्रॉपिंग और 2 अगस्त को खाजूवाला में हुई नार्को-आर्म्स ड्रोन ड्रॉपिंग का मास्टरमाइंड माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें- बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

पुलिस ने बताया कि आरोपी पिछले 13 महीनों से फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए अलग-अलग राज्यों में अपनी पहचान बदलकर रह रहा था. आखिरकार पुलिस टीम ने उसे पंजाब से जोधपुर जाते समय गिरफ्तार कर लिया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read