Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

छात्रों की जान बचाएगा BIT मेसरा का अनोखा पंखा! हॉस्टल में लगेंगे Anti-Suicide Fan

BIT Mesra Safety Initiative: बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मेसरा ने छात्रों की सुरक्षा के लिए हॉस्टल में एंटी-सुसाइड फैन लगाने का फैसला किया है.

A unique initiative by BIT Mesra

BIT मेसरा का अनोखा कदम

BIT Mesra Safety Initiative: देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में छात्रों के मानसिक दबाव और हाल में हुई दुखद घटनाओं को देखते हुए बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT) मेसरा, रांची ने बड़ा फैसला लिया है. संस्थान ने अपने कैंपस और हॉस्टल में विद्यार्थियों की सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिए नई पहल शुरू की है.

पारंपरिक पंखों की जगह नई तकनीक

अब BIT मेसरा के सभी छात्रावास कमरों में पुराने सीलिंग फैन की जगह खास तरह के ‘एंटी-सुसाइड रॉड’ वाले पंखे लगाए जा रहे हैं. इन पंखों की डिजाइन ऐसी है कि किसी भी असामान्य दबाव या वजन पड़ते ही यह तुरंत झुक जाते हैं या सुरक्षा तंत्र सक्रिय हो जाता है. इससे किसी भी जानलेवा स्थिति को रोका जा सकेगा.

क्यों लिया गया यह निर्णय?

पिछले कुछ वर्षों में देश के कई बड़े संस्थानों जैसे IIT और NIT में छात्रों द्वारा मानसिक तनाव के चलते उठाए गए चरम कदमों ने सबको चिंतित कर दिया था. BIT मेसरा प्रशासन ने इन घटनाओं को गंभीरता से देखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया है. सूत्रों के मुताबिक, मेसरा कैंपस में पहले हुई कुछ अप्रिय घटनाओं और अन्य संस्थानों के अनुभवों से सीख लेकर यह फैसला लिया गया है.

क्या है पंखों की खासियत?

सामान्य पंखों को लेकर हॉस्टल सुरक्षा हमेशा सवालों में रही है. नए ‘एंटी-सुसाइड फैन’ इस तरह बनाए गए हैं कि किसी भी खतरनाक प्रयास की स्थिति में तुरंत प्रतिक्रिया दें. जैसे ही वजन बढ़ता है, पंखा नीचे झुक जाता है या सुरक्षा मैकेनिज्म एक्टिव हो जाता है. जिससे गंभीर हादसे को टाला जा सके.

ये भी पढ़ें-आकाश गए तो अब कौन? मायावती ने चला ऐसा दांव, 27 साल के ‘नए चेहरे’ को सौंपी पूरी बसपा!

छात्रों और अभिभावकों की राहत

BIT मेसरा के इस कदम से छात्र समुदाय और अभिभावकों ने राहत की सांस ली है. दूर-दराज से बच्चों को पढ़ने भेजने वाले माता-पिता अब ज्यादा सुरक्षित महसूस कर रहे हैं. संस्थान का यह प्रयास आने वाले समय में अन्य तकनीकी और गैर-तकनीकी कॉलेजों के लिए भी मिसाल बन सकता है. यह दिखाता है कि शिक्षा से भी ऊपर छात्रों की जिंदगी और मानसिक सुरक्षा को महत्व दिया जा रहा है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest