ahmedabad plane crash
Ahmedabad plane crash: गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन AI-171 दुर्घटना का शिकार हो गया. एयर इंडिया का यह विमान टेकऑफ के मात्र 5 मिनट बाद ही, अहमदाबाद के मेघानी नगर में मौजूद बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल के ऊपर जा गिरा. जिसकी भयावह तस्वीरें सामने आ रही हैं. इस हादसे में लगभग 20 छात्रों के मौत की आशंका व्यक्त की जा रही है. हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
हॉस्टल के ऊपर कैंटिन था मौजूद
वायरल हो रही तस्वीरों में देखा जा सकता है कि हॉस्टल पूरी तरह से जलकर खंडहर हो चुका है. वहीं विमान का पिछला हिस्सा हॉस्टल की छत पर टंगा हुआ है. विमान हादसे के बाद हॉस्टल पूरी तरह से जर्जर हो चुका है. बताया जा रहा है कि हॉस्टल के ऊपर कैंटिन था. जहां दोपहर में बच्चे लंच करने के लिए आते थे.
पेड़ से टकराने के बाद आग का गोला बना विमान
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि प्लेन एक पेड़ से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. दुर्घटना के तुरंत बाद एक बड़ा विस्फोट होता है और पूरा विमान जलकर राख हो जाता है. विमान के अंदर की भयावह तस्वीरें नजर आ रही हैं.
गुजरात के पूर्व सीएम भी विमान में थे सवार
बता दें कि, एयर इंडिया के इस विमान में कुल 242 लोग मौजूद थे. जिसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि विजय रुपाणी अपनी पत्नी से मिलने लंदन जा रहे थे. मिल रही जानकारी के मुताबिक इस हादसे में प्लेन में मौजूद सभी 242 लोोगं की मौत हो गई.
ये भी पढ़ें- Ahmedabad Air India Plane Crash: अहमदाबाद में एयर इंडिया का प्लेन हुआ क्रैश, ये रहे भारत में अबतक के बड़े प्लेन हादसे
टेकऑफ होते ही पायलट ने दिया था मेडे का मैसेज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्लेन के टेकऑफ होने के तुरंत बाद ही पायलट ने एयर ट्रैफिक सर्विस के पास एक मैसेज भेजा था. जिसमें उसने तीन बार May Day,May Day,May Day कहा. इस मैसेज के तुरंत बाद ही प्लेन क्रैश हो गया. जब एटीसी ने जब प्रतिक्रिया दी तो पायलट ने कोई जवाब नहीं दिया.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


