Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

MP Election 2023: “नाराज, शिवराज और महाराज खेमे में बंटी हुई है BJP” भाजपा के बयान पर कांग्रेस का पलटवार

बीजेपी ने निशाना साधते हुए परिवारवाद का आरोप लगाया है. बीजेपी ने कहा कि पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के पूरे परिवार को टिकट दिया गया, जबकि पार्टी में तमाम ऐसे नेता हैं जो टिकट न मिलने के चलते पार्टी छोड़कर जा रहे हैं.

कांग्रेस ने बीजेपी पर किया पलटवार

कांग्रेस ने बीजेपी पर किया पलटवार

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है. राज्य की मुख्य पार्टियां कांग्रेस-बीजेपी चुनावी तैयारियों में जोर-शोर के साथ जुटी हुई हैं. चुनाव की तारीख के ऐलान के साथ ही उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जा रही है. कांग्रेस ने 15 अक्टूबर को 144 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी. वहीं बीजेपी पहले ही तमाम प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है.

बीजेपी ने कांग्रेस पर परिवारवाद का आरोप लगाया

इसी बीच कांग्रेस के टिकट वितरण को लेकर बीजेपी ने निशाना साधते हुए परिवारवाद का आरोप लगाया है. बीजेपी ने कहा कि पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के पूरे परिवार को टिकट दिया गया, जबकि पार्टी में तमाम ऐसे नेता हैं जो टिकट न मिलने के चलते पार्टी छोड़कर जा रहे हैं. बीजेपी के बयान पर पलटवार करते हुए कांग्रेस ने दावा किया है कि किसी भी नए चेहरे को टिकट अभी तक नहीं दिया गया है. जो मौजूदा विधायक हैं, उन्हीं के नामों की घोषणा की गई है.

प्रत्याशियों की लिस्ट को लेकर बीजेपी लगातार हमलावर

बता दें कि कांग्रेस की तरफ से जारी की गई प्रत्याशियों की लिस्ट को लेकर बीजेपी लगातार हमलावर हो रही है. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में नीचे से लेकर ऊपर तक परिवारवाद चल रहा है. कांग्रेस का इतिहास ही परिवारवाद के रास्ते पर चलने का रहा है.

यह भी पढ़ें- सपा और भाजपा ने अपने कुर्मी नेताओं को दी जिम्मेदारी, OBC में दूसरी सबसे बड़ी बिरादरी के वोट बैंक पर नजर

दिग्विजय सिंह के बेटों को दिया गया टिकट

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता राजपाल सिसौदिया ने परिवारवाद को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह राज्यसभा सांसद हैं, उनके दोनों बेटे, जयवर्धन सिंह को राघोगढ़ और लक्ष्मण सिंह को चाचौड़ा से टिकट दिया गया है. इसके अलावा भतीजे प्रियवत सिंह को खिलचीपुर से उम्मीदवार बनाया गया है. क्या ये परिवारवाद नहीं है. उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में कई जगहों पर कांग्रेस में पुतला दहन हो रहा है, लोग पार्टी छोड़कर जा रहे हैं. गुटबाजी अपने चरम पर है.

नाराज, शिवराज और महाराज खेमे में बंटी हुई है BJP

बीजेपी के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है. प्रदेश प्रवक्ता केके मिश्रा ने कहा कि हर दिन बीजेपी के नेता नाराज होकर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं. बीजेपी अब भी नाराज, शिवराज और महाराज खेमे में बंटी हुई है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपनी नीति के तहत ही टिकट वितरित किए हैं. जिताऊं उम्मीदवारों को ध्यान में रखते हुए टिकट दिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest