Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

महाराष्ट्र विधायक दल की बैठक के लिए भाजपा ने निर्मला सीतारमण और विजय रूपाणी को नियुक्त किया केंद्रीय पर्यवेक्षक

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया है कि महाराष्ट्र में महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार, 5 दिसंबर, 2024 को शाम 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में होगा. प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे.

BJP

सांकेतिक तस्वीर.

भाजपा ने महाराष्ट्र विधायक दल की बैठक के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया. केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति को मंजूरी देते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महाराष्ट्र सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. केंद्रीय पर्यवेक्षक विधायक दल की बैठक में सीएम के नाम का ऐलान करेंगे.

महाराष्ट्र में नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को होगा. इससे पहले भाजपा विधायक दल की बैठक काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

अजित पवार दिल्ली में अमित शाह से मिले

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने बताया है कि महाराष्ट्र में महायुति सरकार का शपथ ग्रहण समारोह गुरुवार, 5 दिसंबर, 2024 को शाम 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में होगा. प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे.

यह घोषणा ऐसे समय में की गई है, जब महायुति में सीएम के नाम को लेकर सस्पेंस गहराता जा रहा है. महाराष्ट्र के अगले सीएम के चयन को लेकर एकनाथ शिंदे, भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस और एनसीपी नेता अजित पवार ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके आवास पर मुलाकात की थी, लेकिन तस्वीर अभी तक साफ नहीं हो पाई है.

इस शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन के शीर्ष नेता और भाजपा शासित राज्यों के तमाम मुख्यमंत्रियों के शामिल होने की संभावना है. इस बीच प्रशासन ने नई सरकार के गठन की तैयारियां शुरू कर दी हैं. राज्य विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 16 से 24 दिसंबर तक होने की संभावना है.

सरकार बनाने में हमारी तरफ से कोई अड़चन नहीं

महाराष्ट्र के कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, “मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है. मैंने उनसे कहा कि सरकार बनाने में हमारी तरफ से कोई अड़चन नहीं है. आप निर्णय लीजिए, भाजपा जो निर्णय लेगी, उस निर्णय का स्वागत है. मैं आप सबको कहता हूं कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री पद के बारे में जो निर्णय लेंगे और भाजपा का जो उम्मीदवार होगा, उसको शिवसेना का पूरा समर्थन होगा.”

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में ‘महायुति’ गठबंधन को प्रचंड बहुमत मिला है. महायुति में शामिल भाजपा ने 132, एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने 57 और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने 41 सीटों पर जीत हासिल की है.


ये भी पढ़ें: सुखबीर बादल को अकाल तख्त ने सुनाई सजा, स्वर्ण मंदिर में वॉशरूम-जूठे बर्तन साफ करें, पिता से ‘फख्र-ए-कौम’ खिताब वापस लिया


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital