Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सभी बड़े घोटालों में शामिल थे कांग्रेस नेता, जमानत पर है गांधी परिवार- राहुल गांधी के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार

Adani-Hindenburg Row: बीजेपी नेता ने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर राहुल गांधी की स्मृति को ताजा करने का यह समय है. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी, उनकी मां सोनिया गांधी और उनके दामाद रॉबर्ट वाड्रा जमानत पर हैं.

BJP on Notebandi

बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद

Adani-Hindenburg Row: हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों के गिरने का सिलसिला जारी है. वहीं इस मामले को लेकर देश में सियासत गरमाई हुई है. मंगलवार को लोकसभा में इस मुद्दे को उठाते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने गौतम अडानी और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा. राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा कि ‘‘मैं देश में जहां-जहां गया, हर जगह एक ही नाम ‘अडानी’ सुनाई दिया. लोगों ने पूछा कि इनका हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री के साथ क्या रिश्ता है.’’ इसके अलावा राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर कई आरोप लगाए, जिसको लेकर बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि उन्होंने संसद में पीएम नरेन्द्र मोदी के खिलाफ बेबुनियाद, शर्मनाक और लापरवाही भरे आरोप लगाए.

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस खुद बड़े घोटालों में शामिल रही है, जिससे देश की छवि धूमिल हुई है. लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लेते हुए राहुल गांधी ने कारोबारी गौतम अडानी के कारोबारी भाग्य और निजी संपत्ति में भारी वृद्धि को 2014 में मोदी सरकार के सत्ता में आने से जोड़ा. उन्होंने अडानी समूह से जुड़े मामले को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना भी साधा.

बीजेपी नेता ने राहुल गांधी के आरोपों को शर्मनाक बताया

राहुल गांधी के इस बयान पर रविशंकर प्रसाद ने कि कांग्रेस नेता ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ निराधार, शर्मनाक और लापरवाही भरे आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके नेता उन सभी बड़े घोटालों में शामिल थे, जिन्होंने भारत की छवि को धूमिल किया. प्रसाद ने गांधी परिवार पर हमला करने के लिए नेशनल हेराल्ड मामले और अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला मामले का भी जिक्र किया.

ये भी पढ़ें: Rahul Gandhi: मैं जहां गया, हर जगह ‘अडानी’ का नाम सुनाई दिया, PM के साथ इनका क्या रिश्ता है? लोकसभा में राहुल का हमला

बीजेपी नेता ने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर राहुल गांधी की स्मृति को ताजा करने का यह समय है. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी, उनकी मां सोनिया गांधी और उनके दामाद रॉबर्ट वाड्रा जमानत पर हैं. रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को बचाने के दो स्तंभों पर आधारित है. राहुल गांधी के आरोपों पर प्रसाद ने कहा कि भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देना राहुल गांधी और उनके परिवार का इतिहास रहा है.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital