Bharat Express DD Free Dish

Malegaon Bomb Blast के फैसले के बाद बोलीं साध्वी प्रज्ञा, कहा- कांग्रेस का मुंह काला, भगवा और सनातन की विजय

2008 के Malegaon Bomb Blast मामले में विशेष एनआईए अदालत की ओर से सभी आरोपियों को बरी किए जाने के बाद भाजपा की पूर्व सांसद और आरोपी रहीं Sadhvi Pragya का रिएक्शन सामने आया है.

2008 के मालेगांव बम धमाके (Malegaon Bomb Blast) मामले में विशेष एनआईए अदालत (NIA Court) की ओर से सभी सात आरोपियों को बरी किए जाने के बाद भाजपा की पूर्व सांसद और आरोपी रहीं साध्वी प्रज्ञा (Sadhvi Pragya) का पहला रिएक्शन सामने आया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हिन्दू आतंकवाद (Hindu Terrorism) को जन्म दिया और उसका मुंह आज काला हो गया है.

सोशल मीडिया पर साध्वी प्रज्ञा का पोस्ट

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में साध्वी प्रज्ञा ने लिखा कि,

“भगवा आतंकवाद और हिन्दू आतंकवाद के जन्मदाता कांग्रेस सहित सभी विधर्मियों का मुंह हुआ काला. भगवा, हिंदुत्व और सनातन की विजय पर समस्त सनातनियों और देशभक्तों का हुआ बोलबाला बहुत-बहुत बधाई. जय हिन्दूराष्ट्र, जय श्री राम.”

31 जुलाई को आया था फैसला

बता दें कि इस मामले में कोर्ट ने 31 जुलाई को जमानत पर रिहा साध्वी प्रज्ञा और कर्नल पुरोहित समेत सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया है. कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि अभियोजन पक्ष यह साबित नहीं कर सका कि मोटरसाइकिल साध्वी प्रज्ञा की थी या लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित ने उसमें बम रखा था.

फूट-फूटकर रो पड़ी प्रज्ञा

इससे पहले, 31 जुलाई को जब अदालत ने अपना फैसला सुनाया, तो साध्वी प्रज्ञा ठाकुर कोर्ट में फूट-फूटकर रो पड़ीं. उन्होंने जज से हाथ जोड़कर कहा,

“मुझे 13 दिन तक सताया गया. मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी गई. 17 साल तक मेरा अपमान हुआ. मुझे अपने ही देश में आतंकवादी कहा गया.”

अदालत का जताया अभार

बरी होने पर अदालत का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि,

“मैं उन लोगों के बारे में कुछ नहीं कह सकती जिन्होंने मुझे इस हाल में पहुंचाया. मैं एक संन्यासी होने के कारण ही जिंदा हूं. भगवा को आतंकवाद कहा गया था, लेकिन आज भगवा जीत गया. हिंदुत्व जीत गया. हिंदुत्व को आतंकवाद से जोड़ने वालों को कभी माफ नहीं किया जाएगा.”

इसे भी पढ़ें-PM Modi का वाराणसी दौरा, 2200 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास और उद्घाटन

क्या था मामला ?

मालेगांव विस्फोट 29 सितंबर, 2008 की शाम को हुआ था, जब महाराष्ट्र के नासिक जिले के सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील शहर मालेगांव में भिक्कू चौक मस्जिद के पास एक मोटरसाइकिल पर बंधे बम में विस्फोट हुआ था. रमजान के दौरान और नवरात्रि से कुछ दिन पहले हुए इस हमले में छह लोग मारे गए थे और 100 से ज्यादा लोग घायल हुए थे.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest