देश

“कमलनाथ सरकार गिराने के चक्कर में BJP खुद का ‘कांग्रेसीकरण’ करा बैठी”, विवेक तन्खा ने कसा तंज

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव हैं, जिसको लेकर प्रदेश में अभी से आरोप प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं. इसी बीच कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने बीजेपी पर कटाक्ष किया है. उन्होंने मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी के कार्यकर्ताओं में भारी असंतोष होने का दावा किया है. विवेक तन्खा ने कहा कि कमलनाथ सरकार गिराने के चक्कर में बीजेपी खुद का ‘कांग्रेसीकरण’ करा बैठी है. तन्खा ने बुधवार रात इंदौर में संवाददाताओं से कहा कि बीजेपी के साथ समस्या यह है कि उसने राज्य मंत्रिमंडल के 50 प्रतिशत पद उन नेताओं को दे दिए हैं जो कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए थे.

उन्होंने कहा, ‘‘आपने (बीजेपी) ने कमलनाथ सरकार को गिराने के चक्कर में अपनी पार्टी का कांग्रेसीकरण कर दिया है और अपने ही लोगों को मंत्रिमंडल में पर्याप्त स्थान नहीं दिया है.’’

‘उपचुनाव हारे नेताओं को भी पद दिया’

तन्खा ने कहा कि कांग्रेस से बीजेपी में आने के बाद विधानसभा उपचुनाव हारे नेताओं को भी प्रदेश के निगम-मंडलों का अध्यक्ष बना दिया गया है. गौरतलब है कि वरिष्ठ नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया की सरपरस्ती में कांग्रेस के 22 बागी विधायकों के विधानसभा से त्यागपत्र देकर बीजेपी में शामिल होने के कारण तत्कालीन कमलनाथ सरकार का 20 मार्च 2020 को पतन हो गया था. इसके बाद शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा 23 मार्च 2020 को सूबे की सत्ता में लौट आई थी.

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, ‘‘इन दिनों बीजेपी में बहुत गहरा असंतोष है. जिन लोगों ने बरसों-बरस वफादारी से बीजेपी की सेवा की है, उन्हें बेवफा माना जा रहा है. बीजेपी में आज वे लोग वफादार हो गए हैं जो संभवत: पैसा लेने के बाद कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए हैं.’’

यह भी पढ़ें-  Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट से शिंदे गुट को झटका, अदालत ने कहा- गोगावले को चीफ व्हीप बनाना असंवैधानिक, बड़ी बेंच को भेजा गया मामला

‘बजरंग दल के खिलाफ प्रतिबंध लगाने का कोई मुद्दा नहीं’

पत्रकारों ने जब उनसे पूछा कि क्या इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के सूबे की सत्ता में लौटने पर बजरंग दल के खिलाफ प्रतिबंध लगाने पर विचार किया जाएगा ? इस पर तन्खा ने कहा कि यह सूबे में कोई मुद्दा नहीं है और इस बारे में कोई चर्चा तक नहीं कर रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि हिंसाग्रस्त मणिपुर में बहुसंख्यक व अल्पसंख्यक समुदायों के मतभेदों को चर्चा के जरिये सुलझाया जाना चाहिए और किसी भी वर्ग को अपना निजी एजेंडा जबरन आगे नहीं बढ़ाना चाहिए.

– भारत एक्सप्रेस (इनपुट भाषा के साथ)

Rahul Singh

Recent Posts

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

18 minutes ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

28 minutes ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

42 minutes ago

दिवाली पर गोलगप्पे बने जहर! 150 से ज्यादा बीमार, 18 बच्चे PICU में भर्ती

Siddharthnagar Golgappa Food Poisoning: यूपी के सिद्धार्थनगर में दिवाली के दौरान गोलगप्पे खाने से 150…

3 hours ago