Categories: देश

Haryana Assembly Election: ट‍िकट न म‍िलने पर कार्यकर्ताओं के सामने फूट-फूटकर रोए BJP नेता दीपक डागर

हरियाणा में भाजपा ने विधानसभा प्रत्याशियों की पहली लिस्ट बुधवार को जारी कर दी. इसमें पृथला विधानसभा सीट से ट‍िकट के मजबूत दावेदार दीपक डागर का नाम नहीं था. ल‍िस्‍ट में अपना नाम न होने पर वह वह पार्टी कार्यकर्ताओं के सामने फूट-फूटकर रोने लगे.

BJP पर बोला हमला

भाजपा नेता दीपक डागर ने विश्वासघात का आरोप लगाया. उन्होंने फेसबुक के माध्यम से कहा, “यह विश्वासघात मेरे साथ नहीं, पृथला की जनता के साथ हुआ है. जनता प्रतिशोध की आग में जल रही है, हम सभी को पता है कि पृथला सीट पर भाजपा ने जो निर्णय लिया है, उससे पार्टी की जीत के सारे दरवाजे बंद हो गए हैं.”

भाजपा नेता ने अपने समर्थकों से कहा, “आप सभी मेरे संघर्ष के साथी रहे हैं. हर सुख दुख में आप सभी ने हमारा साथ दिया है. यह विपत्ति के समय व्याकुल होने का वक्त नहीं है. विरोधी हमें टूटता हुआ देखना चाहते हैं, लेकिन मुझे आप सब पर भरोसा है. आप सब का आशीर्वाद मेरे साथ है. इन आंखों में वही उम्मीद की चमक है, हौसले बुलंद हैं, कंधे मजबूत हैं.”

अपने चुनावी विरोधियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने लिखा, “पिछले दो महीनों से हमने विरोधियों की नींद को उड़ा दिया था. हम सभी को एक साथ मिलकर एकजुट होकर संयम का परिचय देते हुए एक दूसरे के हाथ को थामने का वक्त है. एक दूसरे पर भरोसा और विश्वास करने का वक्त है. जन आशीर्वाद यात्रा का रथ बीच सफर में रुक नहीं सकता, हम सभी मिलकर उसे मंजिल तक पहुंचाएंगे.”

BJP ने 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की

दरअसल, चुनावी राज्य हरियाणा में भाजपा ने 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट बुधवार को जारी कर दी. पृथला विधानसभा सीट से ब्राह्मण चेहरा टेक चंद शर्मा को मौका दिया गया है. टिकट कटने के कारण दीपक डागर नाराज चल रहे हैं और उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरने का इशारा दिया है.

यह भी पढ़ें- हरियाणा बीजेपी में शुरू हुई बगावत, टिकट न मिलने से नाराज दो विधायकों ने छोड़ी पार्टी, पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज ने भी दिया इस्तीफा

बता दें कि प्रदेश में सभी 90 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में पांच अक्टूबर को यहां पर वोटिंग है, वहीं सभी के नतीजे आठ अक्टूबर को सामने आएंगे. पिछले दो बार से हरियाणा में सरकार बनाने वाली सत्ताधारी पार्टी भाजपा इस चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाने की तैयारी में है.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का महामंचन LIVE: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

26 minutes ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

35 minutes ago

अदाणी ग्रुप और एयर इंडिया का मेगा प्लान, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट पर होगी ट्रांसफर

अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…

43 minutes ago

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

51 minutes ago

इंडिगो-अदाणी का मास्टरस्ट्रोक! अब इस नए एयरपोर्ट से उड़ेंगी विदेश की फ्लाइट्स

अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…

56 minutes ago

ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न, यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने खोला मोर्चा; अध्यक्ष ने बिड़ला मंदिर से निकाला मार्च

Birla Mandir Delhi Protest: एक तरफ विपक्ष चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले…

2 hours ago