Bharat Express DD Free Dish

बहस, गुस्सा और फिर सन्नाटा…; DMK नेता से बहस के बीच गिर पड़े BJP के एच राजा, दायां हिस्सा पैरालाइज

H Raja Brain Stroke: बीजेपी नेता एच. राजा लाइव टीवी डिबेट के दौरान बेहोश होकर गिर गए. उन्हें ब्रेन स्ट्रोक आया है और दायां हिस्सा पैरालाइज हो गया है. फिलहाल अपोलो अस्पताल में भर्ती हैं. पढ़ें पूरी रिपोर्ट

Senior BJP Leader H Raja Suffers Brain Stroke During Live TV Debate in Chennai

H Raja Health Update: तमिलनाडु की राजनीति से एक बेहद चिंताजनक खबर सामने आई है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक एच राजा (H Raja) की तबीयत शुक्रवार को एक लाइव टीवी डिबेट के दौरान अचानक बिगड़ गई. बहस के दौरान ही वह स्टेज पर गिर पड़े. उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों ने पुष्टि की है कि उन्हें ब्रेन स्ट्रोक (Hemorrhagic Stroke) आया है, जिसके कारण उनके शरीर का दाहिना हिस्सा पैरालाइज (लकवाग्रस्त) हो गया है.

DMK नेता से हो रही थी बहस

घटना शुक्रवार को चेन्नई के गिंडी में आयोजित एक निजी समाचार चैनल के कार्यक्रम के दौरान हुई. 68 वर्षीय एच. राजा ( H Raja BJP Leader) डीएमके (DMK) के आईटी विंग के उप सचिव सलेम धरनीधरन के साथ एक डिबेट में हिस्सा ले रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों और बीजेपी कार्यकर्ताओं के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच तीखी नोकझोंक चल रही थी. बहस बढ़ने के कुछ ही मिनटों बाद एच. राजा अचानक बेहोश होकर स्टेज पर गिर पड़े.

गनीमत रही कि कार्यक्रम में पूर्व राज्यपाल और बीजेपी नेता डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन भी मौजूद थीं, जो पेशे से डॉक्टर हैं. उन्होंने तुरंत एच राजा की जांच की, जिसके बाद उन्हें पहले गिंडी के एक निजी अस्पताल और फिर हालत बिगड़ने पर अपोलो अस्पताल (ग्रीम्स रोड) के क्रिटिकल केयर यूनिट (ICU) में शिफ्ट किया गया.

रिकवरी में लगेगा वक्त (H Raja Health Condition)

अपोलो अस्पताल के सूत्रों और सीटी स्कैन रिपोर्ट के मुताबिक, एच. राजा के दिमाग में खून का थक्का (Blood Clot) जम गया है. ब्रेन स्ट्रोक की वजह से उनका दायां हाथ और दायां पैर पूरी तरह सुन्न (Paralysed) हो गया है. पार्टी नेताओं के अनुसार, वे अभी बेहोश (Unconscious) हैं और आईसीयू में न्यूरोलॉजी टीम की निगरानी में हैं. हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि उनकी स्थिति स्थिर (Stable) है और वे तत्काल खतरे से बाहर हैं, लेकिन पूरी तरह ठीक होने में महीनों लग सकते हैं. वे हाई ब्लड प्रेशर के पुराने मरीज रहे हैं.

ये भी पढ़ें: सर्राफा बाजार में मचा हड़कंप! एक ही दिन में चांदी लाख गिरी, जानें क्यों फूटा कीमतों का बुलबुला?

घटना की खबर मिलते ही बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नयनार नागेंद्रन और संगठन महासचिव केशव विनायगन ने अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना. बता दें कि एच. राजा 2001 से 2006 तक कराईकुडी से विधायक रहे हैं और हाल ही में उन्हें आगामी विधानसभा चुनावों के लिए 4 सीटों का प्रभारी बनाया गया था.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read