Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP News: सीएम योगी से मिलने गए भाजपा नेताओं और गाजियाबाद DM में ठनी, चाय के लौटा दिए 700 रुपये, जानें क्या है पूरा मामला

Ghaziabad News: इस पूरे मामले में भाजपा नेताओं ने जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह पर अपमान करने का आरोप लगाया है और एक लेटर लिखकर चाय के पैसे लौटा दिए हैं.

BJP

फोटो-सोशल मीडिया

Ghaziabad News: गाजियाबाद में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं और डीएम राकेश कुमार सिंह को लेकर तकरार जारी है. जहां एक ओर भाजपा नेताओं ने जिलाधिकारी पर अपमानित करने का आरोप लगाया है. तो वहीं चाय के 700 रुपए भी एक लेटर के साथ लौटा दिए हैं. यह लेटर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिस पर रुपए भी रखे नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स इस पर तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं.

भाजपा नेताओं का आरोप है कि डीएम ने उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) से मिलने से पहले अपमानित किया, जिससे आहत होकर वो वापस आ गए और उनकी सीएम से मुलाकात भी नहीं हो पाई. इसी के साथ ही भाजपा नेताओं ने जिलाधिकारी को चाय पिलाने के बदले में 700 रुपए एक लेटर के साथ भेजा है. साथ ही कई आरोप भी लगाए हैं. बता दें कि ये पूरा मामला सीएम योगी के ग़ाज़ियाबाद दौरे से जुड़ा है. दरअसल रविवार को सीएम योगी को गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए जाना था. वह इस दौरान वो जल निगम के गेस्ट हाउस में रुके थे. सुबह नौ बजे बीजेपी के पूर्व सांसद रमेश चंद्र तोमर, पूर्व विधायक रूप चौधरी समेत कई स्थानीय नेता सीएम से मिलने के लिए पहुंचे. भाजपा नेताओं ने आरोप लगाते हुए मीडिया को बताया कि, जब वो मुख्यमंत्री से मिलने गए तो उन्हें पहले एक हॉल में बिठा दिया गया और फिर चाय-नाश्ता दिया गया. इसके बाद उन सभी को निकासी गेट पर पहुंचने के लिए कहा गया, जब वो यहां पहुंचे उन्हें लाइन लगाकर खड़े होने के लिए कहा गया. भाजपा नेताओं ने बताया कि इस तरह से उनका भरपूर अपमान किया गया. इसी के साथ बीजेपी नेताओं ने ये भी बताया कि जिलाधिकारी ने उनसे कहा कि आपका सम्मान है, आपको चाय भी पिलाई गई है, इस बीच सीएम योगी अपने काफिले के साथ निकल गए और उनकी मुलाक़ात नहीं हो पाई.

ये भी पढ़ें- ‘इनको राम मंदिर में घुसने भी न दिया जाए…’, सपाइयों पर भाजपा सांसद सुब्रत पाठक का बयान; शिवपाल यादव ने किया पलटवार

 

लिखी चिठ्ठी

इस घटना से आहत भाजपा नेताओं में जिलाधिकारी के प्रति आक्रोश व्याप्त हो गया है. मिली जानकारी के मुताबिक, सभी 12 नेताओं ने गेस्ट हाउस से वापस आने के बाद जिलाधिकारी के लिए एक संयुक्त रूप से लेटर लिखा है और इस पूरी घटना की शिकायत की है. इसी के साथ लिखा है कि आपने चाय पिलाने की बात कही तो चाय का 50 रुपये प्रति चाय के हिसाब से आपको 700 भेजे जा रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital