होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Women's IPL
Women’s IPL 2023: BCCI ने IPL की तर्ज पर इसी साल से शुरु होने वाली महिला आईपीएल (Women IPL) की तैयारी शुरु कर दी है. इस कड़ी में बीसीसीआई ने महिला आईपीएल (Women’s IPL) के मीडिया राइट्स का अधिकार रिलायंस से जुड़ी ब्रॉडकास्ट कंपनी वायकॉम 18 को 5 साल (2023 से 2027) के लिए 951 करोड़ रुपये में दे दिया है. वायकॉम 18 BCCI को प्रति मैच 7.09 करोड़ रुपए देगी. जानकारी के मुताबिक, आठ कंपनियों ने नीलामी में हिस्सा लेने के लिए टेंडर डॉक्यूमेंट्स खरीदे थे लेकिन बोली सिर्फ वायकॉम 18 और डिज्नी स्टार ने लगाई. राइट्स की नीलामी क्लोज बिड के जरिए हुई. नीलामी में भाग ले रही कंपनियों को एक दूसरे के प्राइस और बिडिंग अमाउंट के बारे में नहीं पता था. सबसे बड़ी बोली लगाने वाली कंपनी वायकॉम 18 ने बाजी मारी. वायकॉम 18 द्वारा विमेन IPL के मीडिया राइट्स को खरीदे जाने की पुष्टि बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने की.
जय शाह ने दी जानकारी
बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा,‘वायकॉम 18 को महिला आईपीएल के मीडिया राइट्स हासिल करने पर शुभकामना. बीसीसीआई और महिला टीम में अपना भरोसा जताने के लिए शुक्रिया. वायकॉम ने 951 करोड़ की बोली लगाई थी जिसका मतलब है कि वो अगले पांच साल तक हर मैच के लिए 7.09 करोड़ रुपए देंगे. ये महिला क्रिकेट के लिए अहम कदम है.’शाह ने आगे लिखा, खिलाड़ियों के वेतन की बराबरी के बाद महिला आईपीएल के लिए मीडिया राइट्स की बोली भी ऐतिहासिक मौका है. ये भारत में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए बड़ा कदम है. हम कोशिश करेंगे कि हर एजग्रुप के खिलाड़ी इसमें हिस्सा लें’. बता दें कि महिला आईपीएल के अलावा आईपीएल के डिजिटल राइट्स भी इसी कंपनी के पास हैं.
टीमों को होगा फायदा
महिला IPL के मीडिया राइट्स महत्वपूर्ण है. इससे लीग की 5 टीमों का 80 फीसदी रेवेन्यू आना है. BCCI के मुताबिक, टीमों को पहले पांच साल में कॉमर्शियल रेवेन्यू का 80 फीसदी मिलेगा. इसके बाद 5 साल 60% और उसके बाद 50% हिस्सा टीमों के खाते में जाएगा. फ्रेंचाइजी को सेंट्रल लिसेंसिंग राइट्स से प्राप्त राशि का 80 फीसदी भी मिलेगा.
25 जनवरी को टीम का ऐलान
रिपोर्टों के मुताबिक बीसीसीआई 25 जनवरी को 5 टीमों का ऐलान करेगी. IPL की 10 टीमों में से 8 ने महिला टीम खरीदने में रुची दिखाई है. महिला टीमों के ऐलान के बाद खिलाड़ियों की नीलामी से संबंधित जानकारी दी जाएगी. ऑक्शन जल्द होगा क्योंकि पहले महिला IPL का आयोजन फरवरी के अंत और मार्च के पहले सप्ताह के दौरान होने की संभावना है. बता दें कि महिला IPL का आयोजन इंडिया में विमेन क्रिकेट को काफी बढ़ावा देगा. इंडिया से पहले इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में विमेन T20 लीग का आयोजन होता है.
Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…
Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…