Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता बोले- जम्मू-कश्मीर में जो संविधान को मानेंगे वो भाजपा के साथ गठबंधन करेंगे

Jammu Kashmir Election Results: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कहा कि हम बहुत कॉन्फिडेंट हैं कि जम्मू-कश्मीर के अंदर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनेगी.

Pradeep Bhandari

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता बोले प्रदीप भंडारी.

Dipesh Thakur Edited by Dipesh Thakur

Jammu Kashmir Election Results: मंगलवार को देश के दो प्रदेशों हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनावी नतीजे आ रहे हैं। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने आईएएनएस से खास बातचीत की. प्रदीप भंडारी ने कहा कि हम बहुत कॉन्फिडेंट हैं कि जम्मू-कश्मीर के अंदर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनेगी. बिना जम्मू के रिप्रजेंटेशन के सरकार नहीं बनेगी. जम्मू कश्मीर के अंदर प्रो इंडिया और प्रो डेवलपमेंट गठबंधन जीत दर्ज करेगा. जो संविधान मानता है, जिसके हाथ में तिरंगा है, जो पाकिस्तान का एजेंडा नहीं चलाएगा, वो भाजपा के साथ अलायंस में आएगा.

जम्मू की रीजनल पार्टी को लेकर उन्होंने कहा कि फारूक अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती खुद 2024 में चुनाव हार चुके हैं. जिससे स्पष्ट होता है कि जम्मू -कश्मीर के लोग इनको समर्थन नहीं करते हैं.

एग्जिट पोल के नतीजे गलत साबित होंगे: प्रदीप भंडारी

हरियाणा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि एग्जिट पोल के नतीजे गलत साबित होंगे. जैसा छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव 2023 में हुआ था कि भाजपा ने सरकार बनाई थी, वैसा ही होगा. हमारे जमीनी सूत्र बता रहे हैं कि यहां पर तीसरी बार भाजपा सरकार बनाएगी.

उन्होंने आगे कहा की हरियाणा में भाजपा सबसे लंबे कार्यकाल तक सरकार चलाने वाली पार्टी रही है. जो हरियाणा इतिहास में अब तक सबसे स्थिर सरकार रही है.

हरियाणा में कांग्रेस की वापसी: कुमारी शैलजा

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और दिग्गज कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा के इस बयान पर कि हरियाणा में कांग्रेस की वापसी होने वाली है. भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि वो कांग्रेस के नेता हैं, इसलिए ऐसा कहेंगे। कांग्रेस पार्टी इस बार डिवाइडेड हाउस रही है, जबकि भाजपा स्थिर रही है. ऐसे में जनता डिवाइडेड हाउस को नहीं, स्टेबल सरकार को पसंद करती है. लोकसभा चुनाव में भी हरियाणा के अंदर हमारा वोट प्रतिशत, कांग्रेस पार्टी से ज्यादा था और इसलिए इसमें भी हम हमारी पार्टी चुनाव बनाएगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital