Nitin Naveen and PM Modi Metting: बीजेपी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने शुक्रवार शाम पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान पीएम ने उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने पर बधाई दी और उनके संगठनात्मक अनुभव को पार्टी के लिए अहम बताया. सोशल मीडिया पर पीएम मोदी ने लिखा कि नितिन नबीन जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाएंगे.
Met BJP National Working President Shri Nitin Nabin Ji. Congratulated him on his new responsibility and wished him the very best in his endeavours to strengthen the Party at the grassroots. I am confident that his organisational and administrative experience will be an asset for… pic.twitter.com/cZsKJ5qGlw
— Narendra Modi (@narendramodi) December 19, 2025
संगठन को मजबूत करने पर जोर
पीएम मोदी ने भरोसा जताया कि नितिन नबीन का संगठनात्मक और प्रशासनिक अनुभव बीजेपी के लिए एक बड़ी ताकत साबित होगा. उन्होंने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के लिए नबीन का योगदान महत्वपूर्ण रहेगा. इस मुलाकात को संगठनात्मक दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है.
पहली बैठक में बनी रणनीति
कार्यकारी अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद नितिन नबीन ने दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में अपनी पहली बड़ी बैठक की. इस बैठक में राष्ट्रीय महासचिवों समेत बीएल संतोष, शिव प्रकाश और सुनील बंसल जैसे दिग्गज नेता शामिल हुए. बैठक का एजेंडा संगठन को और अधिक सक्रिय बनाना और आने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना था.
ये भी पढ़ें-दिल्ली एयरपोर्ट पर हंगामा, यात्री ने एअर इंडिया एक्सप्रेस पायलट पर मारपीट का आरोप, ड्यूटी से हटाया गया
हाल ही में हुई ताजपोशी
नितिन नबीन की ताजपोशी इसी महीने 15 दिसंबर को दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में हुई थी. पदभार संभालने के बाद से वह लगातार वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं और उनका मार्गदर्शन ले रहे हैं. इसी सिलसिले में उन्होंने पीएम मोदी से भी मुलाकात की.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

