Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

भारत को दुनिया में मान-सम्मान दिला रहे पीएम मोदी, राहुल गांधी विदेश में जाकर करते हैं देश का अपमान : जेपी नड्डा

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पंजाब के होशियारपुर में महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला.

jp nadda

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (फोटो ट्विटर)

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पंजाब के होशियारपुर में महाजनसंपर्क अभियान कार्यक्रम को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला. जेपी नड्डा ने कहा कि राहुल गांधी ने विदेशी धरती पर पहुंचकर भारत की छवि को धूमिल करने की कोशिश की. उन्होंने अमेरिका दौरे के दौरान कई टिप्पणियां की, जो देश के लिए शर्मनाक है. कार्यक्रम में जेपी नड्डा ने ये भी कहा कि मोदी सरकार ने पिछले नौ सालों में देश का जमकर विकास किया है. पूरी दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ा है. आज पूरा विश्व भारत की तरफ उम्मीदों से देख रहा है. जितना विकास पिछले 70 सालों में देश का नहीं हुआ उससे ज्यादा मोदी सरकार ने 9 सालों में करके दिखाया है.

राहुल गांधी की दादी ने देश में आपातकाल लागू किया था- नड्डा

बीजेपी अध्यक्ष ने आगे कहा कि राहुल गांधी मोदी सरकार पर लोकतंत्र और देश को बर्बाद करने का आरोप लगाते हैं, लेकिन उन्हें खुद देखना चाहिए कि उनकी दादी इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल लगाया था. उन्होंने कहा कि सिर्फ बीजेपी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो कार्यकर्ताओं पर आधारित है, जबकि देश की तमाम पार्टियों की विचारधारा परिवारवाद पर आधारित है. देश के लिए ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि जब पीएम मोदी दुनिया में भारत की छवि को बेहतर बना रहे हैं, तब राहुल गांधी देश की छवि को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024: “तय समय से पहले होंगे लोकसभा चुनाव? अधिकारियों से बोले नीतीश- कोई नहीं जानता, कब हो जाए इलेक्शन

क्या वे लोग इसे बचाएंगे जिन्होंने 200 सालों तक देश पर राज किया ?- नड्डा

जेपी नड्डा ने आगे कहा कि राहुल गांधी लंदन में बोल रहे थे, भारत का लोकतंत्र खतरे में है, इसलिए राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या वे लोग इसे बचाएंगे जिन्होंने 200 सालों तक देश पर राज किया, या फिर राहुल गांधी, जिनकी दादी ने देश में इमरजेंसी लगाई.

“भारत विरोधी लोगों से मिलते हैं राहुल गांधी”

इससे पहले जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में भी राहुल गांधी पर जमकर निशाना साथा था. उन्होंने यहां भी कहा था कि जिस व्यक्ति की दादी ने देश में आपातकाल लागू किया था और लोकंतत्र की आवाज को दबाने की कोशिश की थी वह विदेशों में जाकर भारत विरोधी लोगों से मिलते हैं और लोकतंत्र को खतरे में बताते हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital