Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Lok Sabha Election 2024: भाजपा की बड़ी रणनीति, चुनावी मंथन के लिए सीएम योगी समेत दोनों डिप्टी सीएम को बुलाया गया दिल्ली

2024 के लोकसभा चुनाव को जीतने के लिए भाजपा कमर कस चुकी है औऱ इस बार 2019 में हारी सीटों पर भी जीत दर्ज कराने को लेकर तैयारी की जा रही है.

फोटो-सोशल मीडिया

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में लोकसभा की तैयारी को लेकर सत्तारूढ़ दल भाजपा की तैयारी जोरों पर है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां लगातार प्रदेश के तमाम जिलों में जाकर योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचा रहे हैं तो वहीं हाई कमान की ओर से भी लगातार दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं. इसी बीच खबर सामने आई है कि लोकसभा चुनाव की तैयारी को धार देने के लिए सीएम योगी के साथ ही दोनों उपमुख्यमंत्रियों को आज दिल्ली बुलाया गया है.

बता दें कि इस बार केंद्र की मोदी सरकार को सत्ता से हटाने के लिए विपक्षी दल एक हो गए हैं और इंडिया गठबंधन की छत के नीचे एकजुट होकर केंद्र से भाजपा सरकार को हटाने के लिए हर जुगत भिड़ा रहे हैं तो वहीं यूपी में लोकसभा की सभी 80 सीटों के साथ ही 2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव को जीतने के लिए भाजपा कमर कस चुकी है औऱ हर जाति और वर्ग की जरूरतों व मुद्दों को लेकर तैयारी में जुटी है. इस बार भाजपा ने हारी सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है. इसी बीच गुरुवार (2 नवंबर) को दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अहम बैठक होने की खबरें सामने आ रही हैं. मिली जानकारी के मुताबिक, सीएम के साथ ही उत्तर प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को भी बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया है. बीजेपी के यूपी अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी भी बैठक में शामिल होंगे. बता दें कि बैठक को लेकर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ एक नवंबर यानी बुधवार को ही दिल्ली पहुंच चुके हैं.

ये भी पढ़ें-UP Politics: अखिलेश की नाराजगी पर जयंत की नसीहत, ‘I.N.D.I.A. में सबको साथ लेकर चलना कांग्रेस की जिम्मेदारी’

हो सकती है ये चर्चा

पार्टी सूत्रों की मानें तो बैठक में उन सीटों के जीतने को लेकर मास्टर प्लान बनाया जाएगा, जिस पर 2019 में भाजपा हारी थी और सपा-बसपा के बीच कांटे की टक्कर हुई थी. इसी के साथ ये भी खबर आ रही है कि न केवल BJP बल्कि सहयोगी दलों की भागीदारी को लेकर भी बैठक में अहम चर्चा हो सकती है. यूपी में निषाद पार्टी, सुभासपा और अपना दल (एस) BJP के नेतृत्व वाले NDA का हिस्सा हैं. चूंकि ये तीनों दल चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने के बारे में पहले ही घोषणा कर चुके हैं. तो इसलिए इन सहयोगी दलों की सीटों पर भी अहम चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है.

UP में कैबिनेट विस्तार को लेकर भी होगा मंथन

बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर मास्टर प्लान बनाने के साथ ही राज्य में होने वाले कैबिनेट विस्तार को लेकर भी मंथन हो सकता है. इसको लेकर महत्पूर्ण निर्णय लिया जा सकता है. कहा जा रहा है कि कैबिनेट में जिन सहयोगियों को शामिल किया जाना है, उनके सूबे के विभिन्न तबके में जनाधार को देखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं, ताकि लोकसभा चुनाव में सहयोगी साबित हो. वहीं बैठक को लेकर सूत्रों का ये भी कहना है कि ‘गृह मंत्री के साथ बैठक में योगी कैबिनेट विस्तार पर भी चर्चा हो सकती है. इसमें लोगों के नामों पर भी अंतिम मुहर लग सकती है.’ माना जा रहा है कि, दारा सिंह, ओम प्रकाश राजभर और आकाश सक्सेना का नाम भी मंत्रिमंडल में शामिल होने वालों की सूची में हो सकता है. हालांकि इस बारे में भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital